चुनाव के पहले 14 IAS अफसरों का ट्रांसफर; 2 जिलों के कलेक्टर बदले गए

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 14 IAS अफसर का ट्रांसफर कर दिया गया है। जिसमें 2 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले यह फेरबदल किया गया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, सौरभ कुमार को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। वह अब तक बिलासपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी प्रकार कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है।

जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का MD बनाया गया

वहीं जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का MD बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सब के अलावा 2 नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं। 2018 बैच की अफसर प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। अभिषेक कुमार को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

जिस अधिकारी के घर छापा, उसका भी तबादला

उधर, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का भी तबादला किया गया है। प्रभाकर पांडे को कोरबा नगर निगम आयुक्त के पद से हटाकर मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। पांडे के घर 20 जुलाई को ईडी का छापा पड़ा था। छापे की जानकारी मिलते ही वे लापता हो गए थे। वहीं छापे में ईडी के अधिकारियों ने कई दस्तावेज खंगाले और जब्त भी किए हैं।

  • Related Posts

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    WORKSHOP; वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जोर

    0 “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में वन मंत्री केदार कश्यप रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप ने आज छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा “विजन 2030″ छत्तीसगढ़…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां