पेशियों की संख्या कम करें राजस्व अधिकारी;दो बाबुओं को नोटिस, डॉ अलंग ने किया तहसील और कलेक्टोरेट कार्यालय का निरीक्षण

रायपुर, संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज रायपुर जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक ली और तहसील-कलेक्टोरेट कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राजस्व के विवादित और अविवादित प्रकरणों का जल्द  निपटारा करें ताकि लंबित प्रकरणों की संख्या कम हो। राजस्व विभाग आम जनता से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा विभाग है। लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुने और जल्द सुलझाए ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर ना काटना पड़े।  उन्होंने कहा कि न्यायालयीन प्रकरणों में बारंबार तिथि बढाये जाने से पक्षकार का समय और धन दोनो का अनावश्यक व्यय होता है। यथासंभव प्रयास किया जाए की आवश्यता होने पर ही पक्षकार को बुलाया जाकर प्रकरणों का त्वरित आदेश पारित करें। कोशिश करंे पेशियों की संख्या कम होे। बटांकन के लिए अभियान चलाकर निपटारा करने का प्रयास करें। सीमांकन के प्रकरण का भी समाधान करें ।

तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण-
कमिश्नर श्री अलंग ने रायपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमे यह प्रयास करना है कि तहसील कार्यालय आने वाले आम नागरिकांे से अधिक से अधिक शासन की सुविधाओं का लाभ मिले। राजस्व से जुड़े प्रकरण जैसे नांमाकन, सीमांकन इत्यादि का निपटारा जल्द हो। पेशियों की संख्या कम हो बार बार न आना पड़े। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई ना हो। उन्होंने कहा कि पटवारी प्रतिवेदन समय में प्राप्त हो, साथ ही नोटिस की तामिली में विलंब ना हो।

डब्ल्यूबीएन एवं नाजीर शाखा प्रभारी को नोटिस

कमिश्नर ने नाजिर शाखा के निरीक्षण के दौरान पंजीयों के उचित ढंग से संधारित ना होने के कारण शाखा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्होंने डब्ल्यूबीएन शाखा के निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजीयों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित प्रभारी को उचित ढंग से कार्याें का क्रियान्वयन ना किए जाने पर कारण बताओं नोटिस देने का निर्देश दिया। और तत्कालीन तहसीलदार को जानकारी लेने कहा।

कलेक्टोरेट कार्यालय का भी किया निरीक्षण-
कमिश्नर डॉ अलंग ने कलेक्टोरेट कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों को कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। डॉ अलंग ने प्रतिलिपी शाखा के निरीक्षण के दौरान नकल आवेदन और आवेदकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय अधिवक्ताओं से मिलकर समस्याओं के बारे में उनसे बात की । उन्होंने बताया कि नकल प्राप्त होने में विलंब लगता हैं। डॉ अलंग ने संबंधित अधिकारियों को टाईम टेबल बनाकर आवेदकों को बुलाने का सुझाव दिया, जिससे आवेदकों को कोई समस्या ना हो।

इसी प्रकार उन्होंने आवक-जावक शाखा का भी निरीक्षण किया और रिकार्ड दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्टॉक पंजी संधारण करने  के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने स्टॉक के वेरिफिकेशन का सुझाव भी दिया। डॉ अलंग ने रेन्ट कंट्रोल शाखा के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरण के पेशियों की संख्या 6 पेशी से ज्यादा ना हो। इसी प्रकार उन्होंने नजूल शाखा के निरीक्षण के दौरान कैश बुक और पंजीकरण रजिस्टर दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने निरीक्षण के पश्चात राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। जहां उन्होंने तहसीलदारों से सीमांकन, अतिक्रमण, व्यवस्थापन, नक्शा का बाटांकन आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। तहसील कार्यालय के डब्ल्यूबीएन में उचित ढंग से कार्य करने, पंजीयों का संधारण पश्चात आवश्यक प्रवृष्टि तथा उसका तहसीलदार द्वारा समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देेश दिए। इस बैठक में एडीएम एन.आर. साहु, बी.बी पंचभाई, बी.सी साहू और गजेन्द्र ठाकुर सभी एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TORTOISE;उडीसा-आंध्र सीमा पर 631 कछुए जब्त, तस्करी के आरोप में 7 गिरफ्तार ,वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर से लगे मलकानगिरी जिले के मोटू में ओडिशा-आंध्र बॉर्डर के पास वन्यजीव तस्करी पर कार्रवाई करते हुए वन अधिकारियों ने बुधवार रात रेड मारकर 631 जिंदा…

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां