मप्र के कर्मचारियों को 35 साल की सेवा पर मिलेगा चतुर्थ समयमान वेतनमान; सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल, मध्‍य प्रदेश में नियमित कर्मचारियों के हित में शिवराज सरकार ने पिछले दिनों बड़ा निर्णय लिया था। सरकार ने 35 साल की सेवा पूरी करने पर कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान देने का निर्णय लिया था। आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस व्यवस्था को लागू करने सभी विभागों के समान संवर्गों के लिए सुनिश्चित करियर प्रोन्नयन योजना लागू करने की स्वीकृति दी गई। चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलने से कर्मचारियों को दो से लेकर दस हजार रुपये तक लाभ होगा। प्रथम श्रेणी अधिकारियों को आठ से दस हजार, द्वितीय श्रेणी में छह से आठ हजार, तृतीय श्रेणी में दो से चार हजार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दो हजार रुपये तक लाभ होगा।

पेंशन में भी कर्मचारियों का चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ मिलेगा। प्रदेश में अभी तक कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतनमान की पात्रता थी, जबकि राज्य प्रशासनिक और वित्त सेवा के अधिकारियों को पांचवां समयमान वेतनमान दिया जा रहा है। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पांचवां समयमान वेतनमान देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने भी की है। इसी कड़ी में सरकार ने कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान देने का निर्णय लिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER;परिवहन विभाग में 20 अफसरों का तबादला, तीन अफसर मुख्यालय में अटैच 

    रायपुर, राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के परिवहन अधिकारी को इधर से उधर किया गया…

    FOREST; तेंदूपत्ता सीजन में हड़ताल की आशंका पर तीन माह के लिए एस्मा लागू,सरकार का बड़ा फैसला

    रायपुर,  तेंदूपत्ता सीजन 2026 की शुरुआत से पहले वन विभाग और संबंधित समितियों में गतिविधियां तेज हो गई है। बीजापुर वनमंडल में तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य 1 मई 2026 से शुरू…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…