स्वतंत्रता दिवस पर आरडीए का तोहफा; बकायादारों को सरचार्ज राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट

0 31 अगस्त 2023 तक आवासीय में 50% ,व्यावसायिक योजनाओं में 30% सरचार्ज की मिलेगी छूट

रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपने आवंटितियों और बकायादारों को एक मुश्त बकाया राशि भुगतान करने पर सरचार्ज राशि में 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट 31 अगस्त 2023 तक मिलेगी। प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, उपाध्यक्षव्दय सूर्यमणि मिक्षा व शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल सदस्य श्रीमती ममता रॉय, राजेन्द्र पप्पू बंजारे, हिरेन्द्र देवांगन, मुकेश साहू, और श्रीमती चन्द्रवती साहू ने आवंटितियो की लगातार आ रही मांग के फलस्वरुप प्रशासनिक रुप से यह निर्णय लिया है। सरचार्ज राशि में छूट देने से आवंटितियों को काफी राहत मिलेगी साथ ही उनकी अच्छी बचत भी होगी। वहीं रायपुर विकास प्राधिकरण को सेन्ट्रल बैंक से लिए गए ऋण की वापसी में भी काफी मदद मिलेगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने आज कार्यालय में सरचार्ज राशि में छूट की घोषणा करते हुए बताया कि इस समय प्राधिकरण को बकायादारों से 187 करोड़ रुपए लेना बाकी है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 159 करोड़ रुपए, कौशल्या माता विहार के भूखंड़ों से 21.4 करोड़ रुपए, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना से 2.57 करोड़ रुपए तथा अन्य योजनाओं पर 4.03 करोड़ रुपए बकाया है।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER;परिवहन विभाग में 20 अफसरों का तबादला, तीन अफसर मुख्यालय में अटैच 

    रायपुर, राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के परिवहन अधिकारी को इधर से उधर किया गया…

    FOREST; तेंदूपत्ता सीजन में हड़ताल की आशंका पर तीन माह के लिए एस्मा लागू,सरकार का बड़ा फैसला

    रायपुर,  तेंदूपत्ता सीजन 2026 की शुरुआत से पहले वन विभाग और संबंधित समितियों में गतिविधियां तेज हो गई है। बीजापुर वनमंडल में तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य 1 मई 2026 से शुरू…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…