कामधेनु विश्वविद्यालय में कुलपति एमडी कावरे ने किया ध्वजारोहण   

 दुर्ग, 77 वें स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर   दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, दुर्ग के प्रशासनिक भवन, कृषि विज्ञान केंद्र तत्पश्चात पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा के प्रांगण में विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त, दुर्ग श्री महादेव कावरे (भारतीय प्रशासनिक सेवाऐं) के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त निदेशक, अधिष्ठाता, 1सी.जी.आर एंड वी. रेजीमेंट के कर्नल,  विभागाध्यक्ष /प्राध्यापक , कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

कुलपति ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार संबंधित उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन करते हुए संबंधित अधिकारियों को बधाई दी।  उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं निरंतर राष्ट्रीय संस्थानों जैसे आई.वी.आर.आई., एन.डी.आर.आई.एवं सी.आई.एफ.ई.  में उच्च शिक्षा हेतु चयनित हो रहे हैं।  पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा  के छात्र- छात्राओं का सहायक पशु शल्य चिकित्सक, सहायक वन संरक्षक एवं प्राइवेट क्षेत्र में भी चयन हुआ हैं।  उन्होंने गौठानो के विकास में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय,  अंजोरा, दुर्ग के उल्लेखनीय योगदान को सराहा।  विश्वविद्यालय में समय-समय पर सेमिनार, प्रशिक्षण एवं सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक दुग्ध पालन, बकरी पालन,  कुक्कुट पालन, सूकर पालन आदि पर विश्वविद्यालय में एवं प्रदेश के विभिन्न ग्रामों में जाकर किसानों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है।  साथ ही टी.व्ही.सी.सी सी. दुर्ग में अल्ट्रासोनोग्राफी, डिजिटल एक्सरे,  ई.सी.जी. की उपलब्धता सतत रहने हेतु बधाई दी। 

कुलपति ने विश्वविद्यालय पुस्तकालय में उपलब्ध आधुनिक तकनीको एवं सुविधाओं से अवगत कराते हुए कहा कि पुस्तकालय में 20,108 संदर्भ /पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध है। सेरा (कंसोर्सियम फॉर ई-रिसोर्सेज इन एग्रीकल्चर) के माध्यम से ऑनलाइन थीसिस, ई-बुक्स, शोध पत्रिकाओं आदि की सुविधा पाठकों को दी जा रही है।  छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु महाविद्यालय में एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. इकाई का संचालन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं द्वारा कुलपति महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

ReplyForward
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER; आदिम जाति विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारी हुए इधर से उधर

    रायपुर, राज्य शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) समेत 33 अधिकारियों का तबादला किया गया है।…

    SCHOOL; निर्बाध अध्ययन-अध्यापन के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति

    0 शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देशरायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’