मंदिरहसौद में दो बहनों से गैंगरेप; रक्षाबंधन मनाकर भाई के साथ बाइक से लौट रही थीं घर

रायपुर, राजधानी के देहात में 2 युवतियों के साथ गैंगरेप हुआ है। दुष्कर्म इस मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवतियां रक्षाबंधन मनाकर गुरुवार की देर शाम अपने भाई के साथ रायपुर लौट रही थी। तभी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिम्स अस्पताल के सुनसान इलाके में आरोपियों ने रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ितों ने 31 अगस्त को रात 1 बजे मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। दोनों बहने अपने भाई के साथ भानसोज के रास्ते महासमुंद से रायपुर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लड़कों ने रास्ता रोका। इसी बीच पीछे से चार गाड़ियों में सवार करीब 7 लड़के और आ गए। फिर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

भाजपा नेता के बेटे पर रेप और हत्या का मामला

इस घटना का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर भाजपा मंदिर हसौद मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ठाकुर का बेटा है। ये आदतन बदमाश है। जिसके खिलाफ थाने में पहले से 5 मामले दर्ज हैं। पूनम 2019 में हत्या और 2022 में बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है। इस महीने 17 अगस्त को वह जमानत मे जेल से छूटकर बाहर आया था और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के मुताबिक राजधानी में देर रात 2 युवतियों के साथ गैंगरेप की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 2 एएसपी, 3 डीएसपी और 6 थानेदारों की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की खोजबीन की। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये हैं आरोपी

आरोपियों में पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू के साथ अन्य शामिल थे। इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और अन्य आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!