NAXALITE;बोकारो में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर; एक करोड़ का इनामी भी मारा गया

रांची, बोकारो जिले के लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस व सीआरपीएफ की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षा बलों की टीम की अगुवाई कोयला क्षेत्र के डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा, एसपी मनोज स्वर्गियारी समेत अन्य अधिकारियों द्वारा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान है। इसमें आठ नक्सली मारे गए।सुरक्षाकर्मियों में से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कोबरा सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई है, जो इस ऑपरेशन में शामिल है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक करोड़ के इनामी विवेक और 25 लाख के इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अरविंद यादव के मारे जाने की खबर है।एक करोड़ का इनामी विवेक सेंट्रल कमेटी सदस्य था। उसका पूरा नाम प्रयाग माझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागों मांझी उर्फ करण उर्फ लेतरा है। वह धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के दलूबुढा गांव का रहने वाला था।

प्रयाग मांझू उर्फ विवेक एनआइए का भी वांटेड था। टेरर फंडिंग मामले में एजेंसी को लंबे समय से उसकी तलाश थी, आज जिसके एनकाउंटर में सफलता मिली है।मुठभेड़ में एक एके सीरीज राइफल, एक एसएलआर, तीन इंसास राइफल, एक पिस्तौल और आठ देशी भरमार राइफलें बरामद की गई हैं। 

सुबह लगभग 4 बजे से शुरू हुई मुठभेड़

ग्रामीणों के अनुसार सुबह चार बजे से ही लुगू पहाड़ की तलहटी के चोरगांवा मुंडाटोली के आस-पास गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर उन लोगों की नींद खुली। बाहर निकल कर देखा गया तो भारी संख्या में पुलिस बल आस-पास के इलाके में मौजूद था। आस-पास के इलाके में पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।

  • Related Posts

    CRIME; दुकान में घुसाई कार, नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा,थाने से गाड़ी लेकर फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने अपनी कार…

    CRIME; अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 51 लाख की गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर, बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. थाना बोधघाट पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?