ACCIDENT;खड़े ट्रक से एक के बाद एक टकराई पुलिस की तीन गाड़ियां,आरक्षक की मौत, ASI सहित अन्‍य घायल

कवर्धा, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाईवे में खड़े ट्रक से एक के बाद तीन वाहन जा टकराई। इस हादसे में एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार किया जा रहा है।

घटना कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे स्थित ग्राम सिंघनपुरी के पास हुई है। खड़े ट्रक से पुलिस की 3 गाड़ियां भिड़ गई। वहीं हाईवे किनारे ट्रक को खड़ा करने वाला वाहन चालक को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रहीं है। जानकारी अनुसार तीनों हादसे रात 12 से 1 बजे के बीच हुए हैं। हादसे में बाइक सवार पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे (32) की मौत हुई है।

प्रत्यक्षदर्शीयों से मिली जानकारी अनुसार घटना के समय जवान ने हेलमेट पहना हुआ था। वहीं पेट्रोलिंग गाड़ी स्कॉर्पियो पर सवार सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई कौशल साहू, विजय कश्यप घायल हुए हैं। वहीं मदद के लिए पहुंची डायल 112 का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है।रात के समय थाना में जानकारी मिलने के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल पहुंचे से पहले ही आरक्षक नेतराम धुर्वे की मौत हो गई थी। सोमवार को शव का पीएम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा जांच की जाएगी।

पांडातराई में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे रात 12 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से कवर्धा जा रहे थे। इसी दौरान सिंघनपुरी गांव से 200 मीटर पहले कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चकनाचूर हो गई।आरक्षक नेतराम ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम एएसआई कौशल साहू और विजय कश्यप पेट्रोलिंग गाड़ी से पहुंचे, लेकिन अंधेरा और तेज बारिश के चलते पेट्रोलिंग वाहन भी उसी ट्रक के पीछे जाकर घुस गई। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। एएसआई और विजय कश्यप जख्मी हो गए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; रेत लदे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम,अवैध ढुलाई का दुष्परिणाम

    रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में…

    CRIME; LPG की किल्लत के बीच गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के गैस एजेंसियों में अब गैस एजेंसी के संचालक बाउंसर तैनात करने लगे हैं। इस बीच खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम