ACCIDENT;साबरमती एक्सप्रेस में चैन से सो रहे थे लोग, तभी आई जोरदार आवाज,फिर ट्रेन में मच गई चीख-पुकार

0 साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे,कोई हताहत नहीं

कानपुर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शनिवार रात अहमदाबाद के लिए रवाना हुई साबरमती एक्सप्रेस में अपनी रफ्तार से रेल पटरी पर दौड़ रही थी. ट्रेन में सवार सभी यात्री चैन की नींद सो रहे थे. यह ट्रेन कानपुर में गोविंदपुरी स्टेशन के करीब पहुंची तो एक जोरदार आवाज से लोगों की नींद खुल गई. ट्रेन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई है. तभी कड़-कड़ की आवाज के साथ ट्रेन थोड़ी दूर जाने पर रुक गई. जैसे ही ट्रेन रुकी घबराए लोग तुरंत वहां से बाहर निकल आए और उन्होंने जो देखा उससे हैरान रह गए. वहां गोविंदपुरी स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के कम से कम 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. लोग यह नजारा देखकर हैरान थे और बड़ी अनहोनी की आशंका जताने लगे. हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

उत्तर-मध्य रेलवे (एनसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह हादसा तड़के ढाई बजे हुआ. उन्होंने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे कानपुर और भीमसेन रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से उतर गए. हालांकि, इस हादसे में किसी के मारे जाने या घायल होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है. त्रिपाठी के मुताबिक, ड्राइवर से पूछताछ में पता चला है कि ट्रेन के इंजन से कोई बड़ा पत्थर आ टकराया, जिससे यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि ट्रेन में इंजन के अगले हिस्से में जानवरों से बचाव के लिए लगा ‘कैटल गार्ड’ इस टक्कर से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर मुड़ गया.

रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव क्या कहा
हालांकि इस हादसे के बाद एक सवाल उठ रहा है कि आखिर रेल पटरी पर इतना बड़ा पत्थर आया कहां से? इस सवाल का जवाब पता लगाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जांच के आदेश दे दिए हैं.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी-अमदावाद) का इंजन आज तड़के 2:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीन से टकराकर पटरी से उतर गया. तेजी से टकराने के निशान देखे गए हैं. साक्ष्य सुरक्षित हैं. आईबी और उत्तर प्रदेश पुलिस भी इस पर काम कर रहे हैं. यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है. यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है.’

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; डीएसपी के साथ 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने के लालच में फंस गए , तीन लोगों पर अपराध दर्ज

    रायपुर, राजधानी रायपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस बार ठगो ने पुलिस अधिकारी को ही निशाना बनाया है. रुपये दोगुना करने की लालच…

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’