ACCIDENT; हसदेव नदी के डांगाघाट में नाव पलटने से एक की मौत, दूसरे ने तैर कर बचाई जान

बिलासपुर, आंधी-तूफान की वजह से कोरबा के हसदेव नदी में नाव पलटने से उसमें सवार एक युवक की डुबने से मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक किसी तरह से तैरकर तट पर पहुंचने में कामयाब रहा। बालको पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना बालको थाना अंतर्गत बांगो के डुबान इलाके डांगाघाट की है।

32 वर्षीय कृपाल राम गांडा अपने दोस्त के साथ नाव में मछली लेकर हसदेव नदी पार कर रहा था। इस दौरान बीच में आंधी-तूफान की वजह से नाव पलट गई। दोनों दोस्त तैरकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। रास्ते में कृपाल राम की सांस उखड़ने लगी। उसके दोस्त ने करीबन आधे घंटे तक उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कृपाल राम तैर नहीं पाया और उसकी नदी में डुबने से मौत हो गई। दूसरे युवक ने नदी से बाहर निकलने के बाद गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी और उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद बालको पुलिस मौके पर पहुंची।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; जंगल में दफन हुई युवा बाघ की दहाड़, डिप्टी रेंजर निकला शिकारी गिरोह का हिस्सा…

    जगदलपुर ,बस्तर के इंद्रावती और बीजापुर के जंगलों से जो कहानी सामने आई है. वह सिर्फ शिकार नहीं, बल्कि वन विभाग की कार्यप्रणाली की नाकामी का नमूना है. यहां बाघ…

    ACCIDENT; ट्रैक्टर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, 15 बच्चों समेत शिक्षिका और प्रिंसिपल घायल

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां स्कूल वैन के पलटने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 15 बच्चे घायल…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां