ACTION;सीबीएसई का देश के 20 स्‍कूलों पर एक्‍शन, किसी की मान्‍यता रद्द तो किसी को… छत्‍तीसगढ़ के दो स्कूलों पर गिरी गाज

नई दिल्‍ली,एजेंसी, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शिक्षा के नाम पर लूट का धंधा चला रहे देश भर के 20 स्‍कूलों के खिलाफ कड़ा एक्‍शन लिया है. सीबीएसई ने नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ऐसे 20 स्‍कूलों की मान्‍यता को रद्द कर दिया. तीन स्‍कूल ऐसी भी हैं, जिनकी मान्‍यता तो रद्द अभी नहीं की गई है लेकिन उन्‍हें डाउनग्रेट जरूर कर दिया गया है. सीबीएसई की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्‍ति जारी कर विस्‍तार में इस बारे में जानकारी दी गई है.

सीबीएसई का कहना है कि उनकी टीम ने इन स्‍कूलों पर सरप्राइज इंस्‍पेक्‍शन किया था. जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ स्कूल डमी छात्रों के नाम पर चलाए जा रहे हैं. यहां वास्‍तव में बच्‍चे पढ़ने के लिए आते ही नहीं है. सीबीएसई का दावा है कि अयोग्य छात्रों को प्रस्तुत करने के विभिन्न मिस्‍कंडक्‍ट (कदाचार) इस जांच के दौरान सामने आए. ये स्‍कूल अभ्यर्थियों और अभिलेखों का रख-रखाव ठीक से नहीं कर रहे थे. गहन जांच के बाद स्कूलों की मान्यता रद्द करने और उनका दर्जा कम करने का निर्णय लिया गया है.

रद्द किए गए स्‍कूलों की लिस्‍ट

Name of School
1.Prince UCH Madhyamik Vidyalaya, Sikar, Rajasthan
2.Global Indian International School, Jodhpur, Rajasthan
3.Dronacharya Public School, Raipur, Chattisgarh
4.Vicon School, Vidhan Sabha Road, Raipur, Chattisgarh
5.Kartar Public School, Kathua, Jammu & Kashmir
6.Rahul International School, Thane, Maharashtra
7.Pioneer Public School, Pune, Maharashtra
8.Sai RNS Academy, Dispur, Guwahati, Assam
9.Sardar Patel Public School, Misrod Hujur, Bhopal, MP
10.Loyal Public School, Bulandshahar, UP
11.Trinity World School, Gautam Buddha Nagar, UP
12.Crescent Convent School, Ghazipur, UP
13.Peevees Public School, Malappuram, Kerala
14.Mother Theresa Memorial Central School, Thiruvananthapuram, Kerala
15.Gyan Einstein International School, Dehradun, Uttarakhand
16.Sidhhartha Public School, Delhi-81
17.Bharat Mata Saraswati Bal Mandir,  Delhi-40
18.National Public School, Delhi-40
19.Chand Ram Public Sr. Sec. School, Delhi-39
20.Marigold Public School, Delhi-39

डाउनग्रेड किए गए स्‍कूलों की लिस्‍ट

1.The Vivekanand School, Narela, Delhi
2.Sri Dasmesh Senior Secondary Public SchoolTalwandi Sabo, Distt. Batinda, Punjab
3.Sreeram Academy, Barpeta, Assam

छत्तीसगढ के दो स्‍कूलों पर एक्‍शन
सीबीएसई द्वारा जारी की गई लिस्‍ट में देश की राजधानी दिल्‍ली के कुल छह स्‍कूल शामिल हैं. इनमें से पांच स्‍कूलों की मान्‍यता रद्द की गई है जबकि एक स्‍कूल को डाउनग्रेड किया गया है. इसमें यूपी के तीन, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, केरल के 2-2 स्‍कूल शामिल हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के घोर नक्सल क्षेत्र जगरगुंडा इलाके में तैनात सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट रॉकी कसाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संघ लोक…

    SUSPEND; हिंदू देवी–देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला प्राचार्य निलंबित,बोनस अंक का लालच देकर छात्रों से कराई स्कूल की रंगाई–पुताई 

    बिलासापुर, जांजगीर चांपा जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को दस नंबर बोनस अंक देने का लालच देकर स्कूल में रंगाई– पुताई करवाने वाले और हिंदू देवी– देवताओं के खिलाफ…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां