ADMISSION;एमबीए, बीटेक, एमटेक में प्रवेश के लिए आवेदन 7 अगस्त से,इस तारीख से शुरू होगी काउंसिलिंग

रायपुर,  छत्‍तीसगढ़ के तकनीकी कॉलेजों में शिक्षा सत्र 2024-25 के अनुसार प्रवेश के लिए समय सारणी जारी हो गई है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से जारी समय सारणी के अनुसार तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सात अगस्त से काउंसिलिंग शुरू होगी। बीटेक, एमटेक व एमबीए की पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए आवेदन सात अगस्त से भरे जाएंगे। पहली आवंटन लिस्ट 14 अगस्त को जारी होगी।

आवंटित कॉलेजों में छात्रों को प्रवेश 16 अगस्त से दिए जाएंगे। इसी तरह पॉलीटेक्निक व एमसीए के लिए पहले राउंड की काउंसिलिंग 12 अगस्त से शुरू होगी। प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए तीन राउंड की काउंसिलिंग होगी। पहले चरण की काउंसिलिंग के तहत बीटेक, एमटेक व एमबीए के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सात से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगी। आवंंटन लिस्ट 14 अगस्त को शाम 5 बजे जारी होगी। 16 अगस्त सुबह 10.30 बजे से 21 अगस्त शाम तक प्रवेश होंगे। इन कोर्स में दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए 22 से 27 अगस्त शाम पांच बजे तक पंजीयन होगा। इस चरण की आवंटन सूची 29 अगस्त को जारी होगी। 30 अगस्त से तीन सितंबर तक प्रवेश होंगे। इस चरण के बाद खाली सीटों के लिए संस्था स्तर पर काउंसिलिंग की जाएगी। तकनीकी कोर्स में प्रवेश की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।

इसी तरह पॉलीटेक्निक व एमसीए में पहले राउंड की काउंसिलिंग के तहत 12 अगस्त से 17 अगस्त तक पंजीयन होगा। 21 अगस्त को आवंटन लिस्ट जारी होगी। 22 से 27 अगस्त तक शाम पांच बजे तक प्रवेश दिए जाएंगे। दूसरे चरण के लिए पंजीयन 28 से 31 अगस्त तक होगी। आवंटन सूची तीन सितंबर को जारी की जाएगी। चार से सात सितंबर तक प्रवेश होंगे। इसके बाद खाली सीटों के लिए संस्था स्तर पर प्रवेश दिए जाएंगे।

एक पाठ्यक्रम के लिए कर सकेंगे आवेदन

काउंसिलिंग के दौरान एक अभ्यर्थी एक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से ज्यादा पाठ्यक्रमों में आवेदन करने पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने पर किसी भी तरह की समस्या आने पर अभ्यर्थी सुविधा केंद्र जाकर आवेदन करवा सकते हैं। कॉलेज आवंटन होने के बाद अभ्यर्थी के मूल दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज लेकर कॉलेज की तरफ से दी गई तिथि के दिन उपस्थित रहें, अन्यथा प्रवेश को निरस्त कर दिया जाएगा।

फार्मेसी की काउंसिलिंग में हाेगी देरी

प्रदेश के फार्मेसी कॉलेजों में संचालित बी. फार्मेसी व डी. फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के लिए समय सारणी अभी जारी नहीं हुई है। इसमें अभी देरी होगी। जानकारी के मुताबिक फार्मेसी कॉलेजों की मान्यता को लेकर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से अभी कोई सूचना जारी नहीं हुई है। काउंसिल से मान्यता मिलने के बाद स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई से इन कालेजों को संबद्धता मिलेगी। इसके बाद काउंसिलिंग के लिए समय सारणी जारी की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के घोर नक्सल क्षेत्र जगरगुंडा इलाके में तैनात सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट रॉकी कसाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संघ लोक…

    SUSPEND; हिंदू देवी–देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला प्राचार्य निलंबित,बोनस अंक का लालच देकर छात्रों से कराई स्कूल की रंगाई–पुताई 

    बिलासापुर, जांजगीर चांपा जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को दस नंबर बोनस अंक देने का लालच देकर स्कूल में रंगाई– पुताई करवाने वाले और हिंदू देवी– देवताओं के खिलाफ…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां