ISAPM;मूक प्राणियों के हितों की रक्षा करना मनुष्य का कर्तव्य, कृषि महाविद्यालय में मना आईएसएपीएम स्थापना दिवस

नारायणपुर,  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत लिंगों मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवम अनुसंधान केंद्र की राष्ट्रीय सेवा योजना एवम इंडियन सोसाइटी ऑफ एनिमल प्रोडक्शन मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस आईएसएपीएम के 40वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया । इसमें मूक प्राणी पशुओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी हितों की रक्षा करने पर जोर दिया गया।

लिंगों मुदियाल कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ रत्ना नशीने के दिशा निर्देश में आयोजित पांच दिवसीय समारोह की शुरुआत  28 जुलाई से की गई जिसके अंतर्गत ग्रामीणों एवम विद्यार्थियों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवम सामान्य जनता को पशु पर होने वाली क्रूरता की जानकारी प्रदान करने के साथ साथ पशु कल्याण हेतु जागरूक करना रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों एवम विद्यार्थियों को किसानों की आमदनी दुगुनी करने हेतु समन्वित कृषि प्रणाली में पशुओं की महत्ता, पशुधन उत्पादन, पशु उत्पाद से पोषण सुरक्षा, पशुपालन से आर्थिक सुरक्षा, पशुओं के उचित रख रखाव एवम प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र केरलापाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ दिब्येंदु दास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पशुचिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ दीपेश रावतेमौजूद रहे। सहायक प्राध्यापक डॉ नीता मिश्रा ने मंच संचालन करते हुए बताया कि आईएसएपीएम राष्ट्रीय स्तर के 40 वर्ष पुरानी संस्था है जो लगातार पशुओं के उचित प्रबंधन एवम उत्पादन हेतु शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, प्राध्यापको, विद्यार्थियों एवम सामान्य जनता को विभिन्न सम्मेलन एवम आयोजनों के माध्यम से जागरूक करते आ रहे है। वर्तमान समय में इस संस्था से भारत एवम विदेश के लगभग 1700 वैज्ञानिक, प्राध्यापक, मैदानी अधिकारी लाइफ मेंबर के रूप में जुड़े हुए है।

विशिष्ठ अतिथि डॉ रावते ने बताया कि मनुष्य अपनी जरूरत की पूर्ति हेतु पशुओं का मशीनों की तरह दोहन कर रहा है किंतु पशु एक जीवित मूक प्राणी है और उनके संरक्षण, बचाव एवम कल्याण की जिम्मेदारी मनुष्य को दी गई है। इसलिए अगर हम पशुओं से अधिकाधिक उत्पादन की अपेक्षा करते है तो हमारा कर्तव्य है कि हम सभी अपने आसपास विद्यमान पशुओं के हित की रक्षा करे।

विद्यार्थियों हेतु आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों सुश्री कौशल्या यादव, हितू वर्मा, नूपुर बर्मन, रश्मि बघेल, प्रीति संगीले, प्रतिभा साहू, तामेश्वर, धनीराम एवम फर्स्ट ईयर से सुश्री खुशबू, मंथन, सुभम वैष्णव,अमन ने पशु कल्याण विषय पर भाषण एवम कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुश्री खुशबू, द्वितीय स्थान पर हितु वर्मा एवम तृतीय स्थान पर नूपुर बर्मन को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में  डॉ खेमलता ठाकुर, डॉ राजू कोर्राम, डॉ कृष्ण गुप्ता, डॉ किशोर मंडल एवं अन्य उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POSH; विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क करियर मार्गदर्शन एवं POSH जागरूकता का लाभ, माना कालेज में कार्यक्रम शुरु

    0 नवीन शासकीय महाविद्यालय, माना एवं ब्रीविक इंटरनेशनल एजुकेशन एकेडमी की संयुक्त पहल रायपुर, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवीन शासकीय…

    EXAM; हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। मंडल…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत