ADMISSION;रविशंकर विश्‍वविद्यालय में दाखिला के लिए ऐसे करें आवेदन,अंतिम तिथि 31 जुलाई

रायपुर,  शिक्षा सत्र 2024-25 के तहत छत्‍तीसगढ़ के कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीबीए, बीकॉम समेत अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 जुलाई थी। बारिश के चलते पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की तरफ से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। 26 से 31 जुलाई तक कालेजों में कुलपति के आदेश के बाद प्रवेश देने का नियम है।

इसके मुताबिक पीआरएसयू से संबद्ध लगभग 150 कॉलेजों में 31 जुलाई तक प्रवेश दिए जाएंगे। जिन छात्रों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, उन्हें भी ऑफलाइन प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों को जिन कॉलेजों में प्रवेश लेना है तो जरूरी दस्तावेज लेकर सीधे कॉलेज पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं।ऑफलाइन के जरिए छात्र ले सकते हैं कॉलेजों में प्रवेश

छात्र को ऑफलाइन प्रवेश देने के बाद विश्वविद्यालय के पोर्टल में एक अगस्त तक ऑनलाइन विवरण अपडेट करना है। पोर्टल में विवरण अपडेट करने की जिम्मेदारी कॉलेज की है। पोर्टल पर विवरण नहीं होने पर अभ्यर्थी का प्रवेश शून्य माना जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्राचार्य और प्रवेश प्रभारी जिम्मेदार होंगे।

गौरतलब है कि कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जून से शुरू हो गई थी। प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 26 जून की गई थी। इसके मुताबिक आठ जुलाई तक प्रवेश हुए। नौ जुलाई को विश्वविद्यालय की तरफ से दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसके मुताबिक कॉलेजों में प्रवेश 25 जुलाई तक चले।

कुछ कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग के जरिए भी छात्राें को प्रवेश दिए गए हैं, लेकिन ओपन काउंसिलिंग में उन्हीं छात्रों को शामिल किया गया है, जिन्होंने पहले से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन अब सभी छात्रों को प्रवेश का मौका दिया जा रहा है।

बीए, बीएससी की सीटें खाली

दुर्गा कालेज, देवेंद्र नगर कन्या महाविद्यालय, राधाबाई नवीन कन्या महाविद्यालय, शहीद राजीव पांडेय महाविद्यालय अमलीडीह, डागा कन्या कॉलेज समेत अन्य शासकीय और निजी कॉलेजों में बीए और बीएससी की 20 से 30 प्रतिशत सीटें खाली है। लेकिन बीकाम की सीटें काफी संख्या में भर गई है।

ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से बीए, बीएससी की भी सीटें भरी है, इससे पहले इन कक्षाओं की सीटें काफी खाली थी। वहीं ऑटोनामस कालेजों की सीटें लगभग भर गई है। इन कॉलेजों में कुछ पाठ्यक्रमों में आरक्षित वर्ग की सीटें खाली है, जिन्हें नियमानुसार अनारक्षित कर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    NEET; नीट परीक्षा 3 मई को, 45 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कैमरे की नजर, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा

    रायपुर, मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार 3 मई को होने वाली नीट यूजी में विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…