AGRICULTURE;नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी,मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारभ

रायपुर, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवगठित 10000 बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी तथा मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ आज नई दिल्ली में वीडियो कंफेन्सिंग के माध्यम से किया। छत्तीसगढ़ के सभी जिलो में “सहकार से समृद्धि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रायपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अमित शाह ने पैक्स समितियों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल का अनावरण कर सभी राज्यों से अपेक्षा की कि समस्त पैक्स समितियों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को तदनुसार प्रशिक्षित किया जावे। राज्यो की अकार्यशील समितियो को परिसमापन में लाकर वहाँ नवीन समिति के गठन का मार्ग प्रशस्त्र किया करें। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा एस.ओ.पी. जारी की गई है। बैंक में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का उदघाटन आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाए छत्तीसगढ़ कुलदीप शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषको को सहकारी समितियों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं जैसे माइक्रो एटीएम, जन औषधि केंद्र, कृषक समृद्धि केंद्र और ई-सुविधाओ के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर संयुक्त आयुक्त सहकारिता व संयुक्त पंजीयक डी पी टावरी, उपायुक्त सहकारिता व उप पंजीयक एन आर के चंद्रवंशी, सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास तथा बड़ी संख्या में कृषक व सहकारी प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। 

  • Related Posts

    PADDY; भंशाली राइस मिल से 885 कट्टा धान जब्त,धमतरी जिले के चर्रा, बिरझूली और सेमरा में दबिश

    0 धान के अवैध भंडारण और स्टॉक में गड़बड़ी रोकने राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों की सतत निगरानी रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य…

    PADDY; धान खरीदी को लेकर खाद्य सचिव रीनाबाबा किसानों के बीच पहुंची, उपार्जन केंद्रों का लिया जायजा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान पूरी गति से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में खाद्य सचिव श्रीमती रीनाबाबा साहेब कंगाले ने आज रायपुर जिले के अभनपुर, पचेड़ा…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत