AIIMS; तंबाकू और सिगरेट से बढ़ रहे ओरल कैंसर के रोगी, मुख की नियमित सफाई आवश्यक

0 एम्स में प्रतिदिन 10 नए रोगी आ रहे, प्रतिमाह 20 रोगियों को ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ रही

रायपुर, मुख कैंसर के बढ़ते रोगियों की संख्या को देखते हुए चिकित्सकों ने इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू और सिगरेट के बढ़ते प्रयोग, मुख की सही सफाई न करना और खाद्य पदार्थों में कैमिकल का बढ़ता उपयोग भी मुख कैंसर का बड़ा कारक बन रहा है। सीएमई में विभिन्न चिकित्सा विभागों से मिलकर कैंसर का उपचार प्रदान करने पर जोर दिया गया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ईएनटी विभाग के तत्वावधान में आयोजित सीएमई में चिकित्सा अधीक्षक और विभागाध्यक्ष प्रो. रेनू राजगुरु ने कहा कि कई बार मुख में घाव कैंसर का संकेत हो सकता है। उन्होंने कहा कि होठों या मुख में सूजन, सफेद या लाल रंग का चकत्ता, ढीला दांत, मुख या कान में दर्द जैसे लक्षण कैंसर के हो सकते हैं। ऐसे परिस्थितियों में तुरंत ईएनटी विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए।

डॉ. रिपु दमन अरोड़ा ने बताया कि एम्स में 20 से 25 मुख कैंसर के रोगी प्रतिदिन आते हैं। इनमें अन्य चिकित्सा संस्थानों से रेफर होने वाले और फॉलोअप रोगी भी शामिल हैं। इनमें से औसतन 10 नए रोगी होते हैं। इनमें से अधिकांश को कीम्योथैरेपी और रेडियोथैरेपी की मदद से ठीक किया जा सकता है। लगभग 20 रोगियों को प्रतिमाह ऑपरेशन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि यदि रोगी प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर का चैकअप करवा लें तो उसके ठीक होने की संभावना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि एम्स में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैंसर के निःशुल्क इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सीएमई में डॉ. सिद्धार्थ नंदा ने एक्सटर्नल बीम थैरेपी के बारे में जानकारी दी। डॉ. अमित अग्रवाल ने नियोएडजुवेंट कीम्योथैरेपी के लाभ बताए। डॉ. अविनाश तिवारी ने पैन एंड पेलिएटिव केयर के बारे में बताया। डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि पैथोलॉजी में मॉलीक्यूलर टेस्ट की मदद कैंसर के प्रकार और स्टेज के बारे में जानकारी मिल सकती है। सीएमई में अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक अग्रवाल, डॉ. रुपा मेहता, डॉ. सतीश एस सतपुते, डॉ. शर्मिष्ठा चक्रवर्ती ने भी भाग लिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां