ELECTION;चेंबर चुनाव के लिए जय व्यापार पैनल ने की प्रत्याशियों की घोषणा

0 अमर पारवानी,अजय भसीन, उत्तम गोलछा फिर चुनाव लडेंगे

रायपुर, जय व्यापार पैनल के संरक्षक मंडल ने छत्तीसगढ चेंबर आफ कामर्स के आगामी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जय व्यापार पैनल से आगामी कार्यकाल के लिए अमर पारवानी को अध्यक्ष, अजय भसीन को महामंत्री और उत्तम गोलछा को कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से प्रत्याशी बनाया। यह निर्णय पिछले चार वर्षों के उनके सफल कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रभावी और जिम्मेदार नेतृत्व का प्रदर्शन किया है, जिससे चेंबर को मजबूत समर्थन प्राप्त हुआ है।

जय व्यापार पैनल छत्तीसगढ़ में व्यापारिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चेम्बर ने इस कार्यकाल में वर्तमान अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में नये 11,500 रिकॉर्ड सदस्यों के साथ एक मजबूत समर्थन प्राप्त किया है। जय व्यापार पैनल ने आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीतियों और लक्ष्यों को स्पष्ट किया है और अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। पैनल ने अपने प्रत्याशियों के प्रति विश्वास व्यक्त किया है और आगामी चुनावों में व्यापारियों से उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया है।

संरक्षक मण्डल ने कहा कि उनके पैनल का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय के हितों की रक्षा और संवर्धन करना है, और इसके लिए वे समर्पित रहेंगे। जय व्यापार पैनल ने आगामी चुनावों में एकजुट होकर अपने उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए आव्हान किया है।  इस बैठक में पैनल के संरक्षक मंडल के आसुदामल, महेंद्र धाड़ीवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, यू एन अग्रवाल, सलाहकार जितेन्द्र दोषी, सुरेंद्र सिंह, परमानंद जैन,राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, मनमोहन अग्रवाल,मनोज अग्रवाल सहित अमर पारवानी, अजय भसीन, उत्तम गोलछा मौजूद थे।

  • Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां