RITUAL;महाराष्ट्र मंडल में मराठी सामूहिक उपनयन संस्कार 18 मई को

0अंतरराज्यीय उपनयन संस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्य के मराठी परिवारों ने दिखाई दिलचस्पी

रायपुर, चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में रविवार, 18 मई को मराठी भाषी सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया है। मंडल के सचिव व आचार्य चेतन गोविंद दंडवते के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में रायपुर के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के मराठी परिवारों के युवा भी शामिल होंगे।
आचार्य दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र द्वारा सामूहिक मुंज का यह 24वां आयोजन है। पूर्णतः वैदिक पद्धति और मंत्रोच्चार के साथ उपनयन संस्कार संपन्न कराया जाएगा। प्रतिवर्ष राजधानी रायपुर के अलावा अन्य जिलों, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ परिवार भी इस आयोजन में शामिल होते हैं। इस वर्ष मुंज को लेकर पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और इसमें उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिल रहा है।
दंडवते के अनुसार आयोजन का उद्देश्य न्यूनतम खर्च पर श्रेष्ठतम सुविधाओं के साथ सामूहिक उपनयन संस्कार करना है। इसमें बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए महाराष्ट्र मंडल में रुकने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। दंडवते के मुताबिक महाराष्ट्रियन संस्कार केंद्र और महाराष्ट्र मंडल साथ मिलकर यह आयोजन प्रतिवर्ष करते हैं।

  • Related Posts

    FESTIVAL; फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को दिया न्यौता

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने…

    IWD; राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान’’

     0 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस की पहल रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाली महिला पत्रकारों का सम्मान कांग्रेस संचार विभाग द्वारा आयोजित…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां