ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती,लोकसभा चुनाव के पहले विज्ञापन, 25 हजार नए अंग्रेजी मीडियम स्कूल भी खुलेंगे

0 मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आत्मानंद स्कूल को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया गया था, प्रदेश में अगले सत्र से नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी

रायपुर, प्रदेश में एक वर्ष के भीतर 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। लोकसभा चुनाव के पहले भर्ती के लिए विज्ञापन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। छत्तीसगढ विधानसभा में बुधवार को विभागीय अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान स्कूल, उच्च शिक्षा व धर्मस्व  मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। 25 हजार स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की जाएगी। जो काम कांग्रेस की सरकार में पांच वर्ष में नहीं हो सका, वह हम एक वर्ष के भीतर करके दिखाएंगे।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नए स्कूलों के निर्माण के साथ ही स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। स्कूलों में धर्म व अध्यात्म की शिक्षा दी जाएगी। सभी स्कूलों में आधे घंटे योग की कक्षाएं चलेंगी। सदन में मंत्री ने कहा कि आत्मानंद स्कूल को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया गया था। 800 करोड़ रुपये की राशि केवल मरम्मत में खर्च कर दी गई। आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों का भविष्य भी नष्ट किया गया। इसे कलेक्टरों की समिति से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग के तहत संचालित किया जाएगा।

चर्चा के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से नई शिक्षा नीति प्रदेश में लागू की जाएगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को कालेजों आने-जाने के लिए छह हजार रुपये ट्रैवल अलाउंस मिलेगा। जिन स्कूलों में बाउंड्रीवाल नहीं है, उसे व्यवस्थित किया जाएगा। स्कूलों में स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार खेलकूद के आयोजनों को फिर से शुरू किया जाएगा।

राजीव युवा मितान क्लब के मिले 126 करोड़ रुपये की होगी जांच

कांग्रेस सरकार में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव में गठित किए राजीव युवा मितान क्लब के 126 करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच होगी। कांग्रेसी विधायक सावित्री मंडावी के सवाल के बाद सत्तापक्ष के विधायक राजीव युवा मितान क्लब में करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच की मांग पर अड़ गए। सत्तापक्ष के विधायक अजय चंद्राकर, राजेश मूणत ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब भ्रष्टाचार का नया गढ़ बन गया था। विधायकों ने सवाल पूछा कि क्या क्लब में लेनदेन की आडिट कराई जाएगी। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए मितान क्लब में दी गई राशि का क्या उपयोग हुआ। यह जांच का विषय है। इस पर खेलमंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि क्लब को दिए जाने वाली राशि का आहरण पहले ही रोक दिया गया है। क्लबों को अब तक जारी की गई 126 करोड़ रुपये का आडिट कराया जाएगा। क्लब को भंग किया जाएगा। कांग्रेस सरकार में क्लब के लिए 132 करोड़ रुपये राशि का प्रविधान किया गया था।

खायो-पियो की योजना थी -धर्मजीत सिंह

भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब खायो-पियो की योजना थी। आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने क्लब के माध्यम से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मौज-मस्ती के लिए राशि दी। विधायक धरमलाल कौशिक ने भी क्लब की गतिविधियों पर जांच की मांग उठाई। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से कांग्रेसियों को उपकृत किया गया। सदन में इस बात पर नारेबाजी शुरू हो गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?