RAILWAY; रेलवे आरक्षण केंद्र में अनारक्षित टिकट काउंटर शिफ्ट ,एटीवीएम एवं मोबाइल अनारक्षित टिकट सुविधा यात्री गेट नंबर 2 के प्रवेश द्वार पर

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के रायपुर रेलवे स्टेशन पर  यू.टी.एस. टिकटिंग (अनारक्षित टिकट काउंटर) को रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्ट किया गया है । रायपुर स्टेशन पर यात्रियों को अनारक्षित टिकट रेलवे आरक्षण केंद्र में स्थानांतरित अनारक्षित टिकट काउंटर से मिलेंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर मंडल के रायपुर रेलवे स्टेशन पर  11 सितंबर 2025 से यू.टी.एस. टिकटिंग (अनारक्षित टिकट काउंटर) को रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्ट किया गया है। रेलवे आरक्षण केंद्र बिल्डिंग में अब यात्री आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट दोनों की सुविधा एक ही बिल्डिंग में पा सकेंगे। जिन यात्रियों को अनारक्षित टिकट काउंटर से टिकट लेना है वे लोग रेलवे आरक्षण केंद्र बिल्डिंग से अनारक्षित टिकट ले सकेंगे। वहां पर सुबह 04 काउंटर शाम को 05 काउंटर एवं रात को 03 काउंटर पर अनारक्षित टिकट मिलेंगे।

जिन यात्रियों को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) एवं मोबाइल अनारक्षित टिकट सुविधा से टिकट लेना हैं वह यात्री गेट नंबर 2 के प्रवेश द्वार पर स्थित 04 एटीवीएम  एवं मोबाइल अनारक्षित टिकट सुविधा से अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

यात्रियों के पास अनारक्षित (जनरल) टिकट लेने के लिए अनेक विकल्प की सुविधा

(1) आरक्षण केंद्र में संचालित अनारक्षित टिकट काउंटर
(2) एटीवीएम मशीन (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन)
(3) यू टी एस ऑन मोबाइल के माध्यम से स्वयं अपना टिकट बनाने की सुविधा।
(4) शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित यात्री टिकट सुविधा केंद्र।
(5) जनसाधारण टिकट बुकिंग केंद्र
(6) आकस्मिक भीड़ बढ़ने पर मोबाइल टिकट की सुविधा। 

  • Related Posts

    INDIGO; जंग की वजह से एअर इंडिया के बाद इंडिगो ने बढ़ाया किराया,अकासा एयर ने भी बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    नईदिल्ली, इंडिगो का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से ATF के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिस वजह से ये निर्णय लिया गया…

    RAILWAY; भिलाई के पीपी. यार्ड में एआई आधारित वैगन डैमेज डिटेक्शन सिस्टम स्थापित, मालगाड़ियों के वैगनों की क्षतियों की शीघ्र-सटीक पहचान

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में एआई आधारित वैगन डैमेज डिटेक्शन सिस्टम की स्थापना रायपुर, रेल परिचालन को और अधिक संरक्षित, कुशल एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में दक्षिण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां