BMW; बीएमडब्ल्यू भारत में लॉन्च करेगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर 130 किमी रेंज का दावा

नई दिल्ली, BMW अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर 24 जुलाई को भारत में लॉन्च करने को तैयार है। इस स्कूटर का नाम BMW CE 04 है। यह कंपनी का एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे पहले दिसंबर 2022 में भारत में पेश किया गया था, लेकिन अब इसे लॉन्च किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह स्कूटर किन-किन फीटर्स से लैस होने वाला है।

इंजन का परफॉर्मेंस

इस स्कूटर में 15kW, परमानेंट मैग्नेट, लिक्विड-कूल्ड सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है, जो 41bhp का पावर और 61Nm का टॉर्क जनरेट करता है। BMW दावा करती है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 130km की दूरी तय की जा सकती है। वहीं, इसे फुल चार्ज होने में करीब चार घंटे से थोड़ा अधिक समय लगता है। यह स्कूटर महज 2.6s में 0 से 50kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटे है।

फीचर्स है शानदार

यह स्कूटर किसी साइंस-फिक्शन मूवी की तरह दिखता है। इसके चारों तरफ बड़े एप्रन और फ्लैट बॉडी पैनल लगाए गए हैं। इसके सीट का डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें स्टील डबल लूप फ्रेम लगाया गया है। इसमें आपको डिस्क ब्रेक और ABS मानक मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ 10.25 इंच का TFT डिस्प्ले भी दिया गया है। फोन को चार्ज करने के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इसमें डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ही तीन राइड मोड- इको, रेन और रोड मोड दिए गए हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर की इतनी होगी कीमत

BMW CE 04 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रूपये के आस-पास रहने वाली है। वहीं, यह स्कूटर लॉन्च होने के तुरंत बाद से ही डिलीवरी के लिए उपलब्ध रहेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां