BJP; अहिल्या बाई होलकर पर नाट्य मंचन 18 जुलाई को, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद

0 नाट्य मंचन पर तैयारियों को लेकर जिला भाजपा की बैठक

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 18 जुलाई 2025 शुक्रवार को दीनदयाल आडिटोरियम में संध्या 6 बजे लोकमाता अहिल्याबाई  होलकर की जीवनी पर नाट्य मंच किया जायेगा, जिसमे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित पूरा मंत्री मंडल और  सांसद,विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य मौर्चा प्रकोष्ट के पदाधिकारी सदस्य सहित सम्पूर्ण भाजपा रायपुर के पधाधिकारी कार्यसमिति मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यसमिति सहित शहर के गणमान्य नागरिकगण शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में अनुसांगिक संगठन, सामाजिक, व्यापारी संगठन को आमंत्रित जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर द्वारा किया गया है ।अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जन्म शताब्दी पर भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश , जिला एवं मंडल स्तर पर किए । उसी कड़ी में उनके जीवन पर विराट नाट्य का मंचन राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पर किया जाएगा ।
उक्त नाट्य मंचन का उद्देश्य लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन प्रसंगों को विस्तार से आम जनमानस तक पहुंचाना है ताकि समाज के विभिन्न वर्गों विशेषकर महिलाओं पर उनके जीवन का प्रभाव पड़े एवं उनके जीवन से शिक्षा लेकर हम सभी सामाजिक उत्थान , महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान देने में सदैव तैयार रहें ।
नाट्य मंचन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक करने हेतु जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां