ACCIDENT; मवेशी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, पत्नी की मौत के बाद अब पति ने भी तोड़ा दम

 बिलासपुर, बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की आज अस्पताल में मौत हो गई. भरनी गांव से गुजरते हुए सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में रमेश तिवारी (मृतक) की पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया. कार में सवार बहू और एक मासूम बच्ची भी घायल हो गए. फिलहाल बहू और बच्ची की हालात स्थिर बनी हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में भरनी की ओर जा रही थी. इसी बीच अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया. गाय को बचाने की कोशिश में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. और मृतक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

  • Related Posts

    CRIME; छात्रावास में 3 छात्राएं गर्भवती मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग को पहले से थी जानकारी

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार…

    CRIME; दुर्ग रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार की गुंडई, भाजपा नेता के साथ मारपीट,कार में बैठी बच्ची घायल

    दुर्ग, रेलवे स्टेशन दुर्ग की पार्किंग में शनिवार को एक भाजपा नेता के साथ मारपीट के साथ गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब भाजपा नेता…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां