ACB; 90 हजार रु. रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा - thepatrakar
कानून व्यवस्था

ACB; 90 हजार रु. रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा

बिलासपुर, एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए फूड इंस्पेक्टर को 90 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया था. जिसके बाद टीम ने फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को रंगेहाथों पकड़ लिया. आरोपी ने स्वयं सहायता समूह को सरकारी राशन की दुकान दिलाने के नाम पर एक लाख की रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी फूड इंस्पेक्टर 90 हजार की घूस लेते हुए पकड़ लिया.

एसीबी ऑफिस में की थी शिकायत

एसीबी डीएसपी अजितेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के रहने वाले महेंद्र पटेल ने तीन फरवरी को एसीबी ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. शख्स ने बताया था कि शैल स्वयं सहायता समूह विद्याडीह को दुकान आबंटन करने के लिए लगभग तीन महीने पहले एसडीएम ऑफिस में आवेदन दिया गया था. लेकिन आबंटन के लिए आरोपी फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने एक लाख रुपये मांगे है. जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फूड इंस्पेक्टर को पकड़ लिया.

योजना बनाकर आरोपी फूड इंस्पेक्टर को पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी फूड इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए योजना बनाई. योजना के तहत शिकायतकर्ता महेंद्र पटेल को आरोपी को पैसे देने के लिए भेजा गया. जिसके बाद जैसे ही शिकायतकर्ता ने 90 हजार फूड इंस्पेक्टर को दिए, वैसे ही एसीबी की टीम ने रंगेहाथों आरोपी पकड़ लिया.

Related Articles

Back to top button