CRIME;सेंट्रल जेल के बाहर जश्न, विधायक देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

0 रिहा होने पर विधायक देवेंद्र यादव ने कार पर खड़े होकर भाषण दिया, भीड़ ने रोड जाम किया, बैरिकेडिंग तोड़ी, धक्का-मुक्की

    रायपुर, बलौदाबाजार हिंसा में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई के बाद सड़क पर जश्न मनाना कांग्रेस नेताओं को महंगा पड़ा है। शुक्रवार को रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर रिहाई के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा जश्न मनाने के मामले में गंज थाना क्षेत्र में एफआइआर दर्ज की गई है।

    एफआइआर में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पीसीसी महामंत्री सुबोध हरितवाल और अन्य 13 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।इन नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर जश्न मनाने और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने का आरोप है।

    एक घंटे तक किया गया था जाम

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के शुक्रवार को रिहाई हुई। इसके बाद सैकड़ों की भीड़ एक्ट्ठा हो गई। रोड जाम कर दी गई। तकरीबन एक घंटे से ज्यादा समय तक यही हाल रहा। जैसे ही देवेंद्र बाहर निकले इस दौरान सभी धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस ने धक्का मुक्की हुई। बेरीकेटिंग को भी तोड़ दिया गया। जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई है। बाहर निकलने के बाद देवेंद्र यादव ने बीच रोड में कार में पर खड़े होकर 20 मिनट तक भाषण बाजी की। ।

    एफआईआर में इन नेताओं के नाम

    देवेंद्र यादव (कांग्रेस विधायक), सुबोध हरितवाल (पीसीसी महामंत्री), शांतनु झा,आकाश शर्मा (यूथ कांग्रेस अध्यक्ष), शोएब ढेबर, अतीक मेमन, फराज,फरदीन खोखर, अनवर हुसैन, शेख वसीम, नीता लोधी, बाबी पांडे एवं शिबली मेराज खान।

  1. Related Posts

    CRIME; दुकान में घुसाई कार, नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा,थाने से गाड़ी लेकर फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने अपनी कार…

    CRIME; अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 51 लाख की गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर, बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. थाना बोधघाट पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?