CGPEB; व्यापम ने जारी किया पांच प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन, जानें महत्वपूर्ण तारीख

रायपुर, राज्य में प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर अभी पांच प्रवेश परीक्षाओं को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इनमें पीपीएचटी, नर्सिंग, पीईटी, एमसीए जैसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिए व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से 10 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए व्यापमं की वेबसाइट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर 07712972780 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तारीख

पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन जारी हैं। अभ्यर्थी 6 अप्रैल शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 7 से 9 अप्रैल तक कर सकेंगे। परीक्षा 21 मई को संभावित है। पीईटी प्रवेश परीक्षा-2026 के आवेदन अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट से 27 मार्च शाम 5 बजे तक ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 28 मार्च से 30 मार्च तक कर सकेंगे। परीक्षा 14 मई को संभावित है। परीक्षा के जरिए बीई व बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक फूड टेक्नोलाॅजी, बीटेक डेयरी टेक्नोलाॅजी और डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलाॅजी में प्रवेश दिए जाएंगे।

त्रुटि सुधार 25 से

प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा-2026 के आवेदन जारी हैं। अभ्यर्थी 24 मार्च शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 25 से 27 मार्च तक कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 7 मई को संभावित है। परीक्षा रायपुर जिले में ही होगी। एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 28 से 30 मार्च तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 14 मई को संभावित है। पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा – 2026 के आवेदन 10 अप्रैल शाम 5 बजे तक कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 11 से 13 अप्रैल तक कर सकेंगे। परीक्षा 21 मई को संभावित है। परीक्षा रायपुर में ही होगी।

आवेदन प्रक्रिया

व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थी 24 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 07712972780 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELEPHANT; हाथी की मौत पर केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट, 7 सालों में 63 हाथियों की गई जान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सूरजपुर में जिले में हाथी की मौत के मामले में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार से रिपोर्ट मांगी है. वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय के…

    STRIKE; फेडरेशन का 18 मार्च को जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में जंगी प्रदर्शन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश भर के कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 18 मार्च बुधवार को जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में भोजन…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां