WEATHER; छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंंड, सरगुजा में शीतलहर के आसार

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने की संभावना जताई है. इस दौरान 17 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है. रायपुर समेत 7 जिलों के कुछ इलाकों में तीव्र शीत लहर चलने के आसार हैं. पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर के मैनपाट में बर्फ जमने जैसी स्थिति बनी रही. मैनपाट सहित सरगुजा संभाग के सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहां का न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है.

माना एयरपोर्ट का पारा तो 10 डिग्री से नीचे जा चुका है और वहां रात होने के बाद चलने वाली सर्द हवा शरीर के भीतर हड्डियों तक अपना असर दिखा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने शीतलहर की स्थिति बनी रहने और अगले तीन दिन रात की ठंड और तीव्र होने की संभावना जताई है. विशेषज्ञों का तर्क है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से राज्य में ठंड और बढ़ सकती है, बशर्ते मौसम को कोई पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित ना करे.

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

प्रदेश के कई 17 जिलों में 10 से 12 दिसंबर तक शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है. गौरेला पेण्ड्रा मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़ छुईखदान गंडाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी, बालोद और कोरबा में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है. वहीं सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, रायपुर और दुर्ग में एक दो पॉकेट में तीव्र शीत लहर चलने की संभावना है.

प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुरः – न्यूनतम 12.3 और अधिकतम 29.8

मानाः– रात का पारा 8.4 और दिन का 28.5

बिलासपुरः– न्यूनतम 10.4, अधिकतम 29.0

पेंड्राः- न्यूनतम पारा 10.6, अधिकतम 26.0

अंबिकापुरः– रात का पारा 5.3, दिन का 26.7

जगदलपुरः– न्यूनतम 9.9, अधिकतम 29.2

दुर्ग:- रात का तापमान 8.9 दिन का 30.9

  • Related Posts

    WEATHER;छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी,सर्द हवाओं से पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना

    रायपुर, दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है. मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर! सरगुजा में 3.3 डिग्री पहुंचा पारा,टपकने लगी ओस की बूंदें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रायपुर, मकर संक्रांति के पहले इन दिनों राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां