CM साय ने अफसरों को दिलाया भरोसा- हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से करेगी काम

0 मुख्यमंत्री ने ली विभिन्न विभागों के सचिवों की बैठक
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को महानदी भवन नवा रायपुर में विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासन और प्रशासन विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं, हम सब मिलकर राज्य को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी। प्रशासनिक अधिकारी हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बहुत ही सहज और सरल हैं, हमें मिलकर राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा में नागरिक, प्रशासन और शासन एक दूसरे के पूरक हैं, हम सब मिलकर ही राज्य को विकास की ओर अग्रसर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं सभी विभागों के सचिव उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को क्रियान्वयन हेतु ‘घोषणा पत्र’ सौंपा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; बिरगांव को 135 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 82 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सर्वे के बाद मिलेंगे जमीन के पट्टे

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बीरगांव नगर निगम क्षेत्र को 135 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी. उन्होंने विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…

    FOREST; अटारी बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास, पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

    *मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ी परियोजना पर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर