COMMISSION;स्कूल की दोस्त की एंट्री से पति-पत्नी में दरार, महिला मित्र ने कहा- हमारी हो चुकी है शादी, लेकिन नहीं है प्रमाण , FIR संभव

रायपुर , स्कूल, कालेज के दिनों में साथ पढ़ने वाली महिला ने वर्षों बाद अपने शादीशुदा दोस्त से संबंध बनाए। इससे पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। पत्नी ने महिला आयोग में शिकायत की। आयोग के समझाने पर पति-पत्नी आपसी कलह को भुलाकर फिर साथ रहने के लिए सहमत हो गए।

शिकायतकर्ता ने आयोग में बताया कि 2005 में उसका विवाह हुआ था। इसके 17 सालों बाद उसके पति की दोस्त ने उसे धमकाया और स्वयं उसके पति से शादी करने के लिए उसे तलाक लेने के लिए धमकाया। शिकायत पर आयोग ने दूसरी महिला से पूछा तो उसका कहना था कि उसने उससे शादी की है, लेकिन विवाह का प्रमाणित दस्तावेज नहीं है।

आयोग ने कहा- दूसरी महिला से पति ने रखे संबंध तो पत्नी कर सकती है एफआईआर

आयोग ने कहा कि पति पत्नी को छोड़कर अपने महिला मित्र के साथ रह रहा है, लेकिन इस संबंध को वैधानिक रूप नहीं दिया जा सकता। यदि दूसरी महिला के पास रहने के लिए जगह नहीं है तो उसकी व्यवस्था नारी निकेतन में कराई जा सकती है। यदि दूसरी महिला फिर भी पति से संबंध रखे तो पत्नी उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करा सकती है। हालांकि समझाने के बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हो गए।

एक अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य कई बार चर्चा हुई लेकिन एकमुश्त भरण-पोषण को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। पति ने पत्नी के गहने को गिरवी भी रख दिया है। इस मामले में आयोग ने काउंसलर नियुक्त किया। दोनों पक्षों के मध्य चार माह के भीतर गहनों की वापसी करने पर सहमति बनी। सुनवाई में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण डा. अर्चना उपाध्याय और बालो बघेल ने महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RDA; अब पिरदा-तुलसी में आरडीए की नई टाउनशिप, 879 भू-स्वामियों को 40 प्रतिशत विकसित जमीन

    रायपुर, कमल विहार योजना के दौरान आई वित्तीय अड़चनों और कर्ज के संकट से सफलतापूर्वक उबरने के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। नवा…

    ELECTRICITY; अब अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर, उरला, सिलतरा एवं मेटल पार्क के औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ

    0 राजधानी के सप्लाई ग्रिड से भी जोड़ा गया मड़वा संयंत्र, 400 के.वी. रायता उपकेंद्र से दलदलसिवनी तक 220 के.वी. अति उच्च दाब डबल सर्किट लाइन हुई चालू रायपुर, छत्तीसगढ़…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार