CRIME; प्रोफेसर कालोनी के कृषि विवि अफसर के घर चोरी, साढ़े चार लाख रुपए के जेवर-नकदी पर किया हाथ साफ

 रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पदस्थ शाखा अधिकारी के लाखों की चोरी हुई है। परिवार के सदस्य शाम को अलग-अलग काम से घर से गए थे। इस बीच अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर व नकदी समेत चार लाख 44 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया।

तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर कालोनी कृषक नगर जोरा निवासी अजय शर्मा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में शाखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पांच अप्रैल की शाम करीबन चार बजे वह रायपुर सिटी में काम से आए थे। घर में पत्नी रश्मी शर्मा और बेटा आधार शर्मा मौजूद थे। रात करीबन नौ बजे प्रोफेसर कालोनी वापस लौटे तो देखा घर दरवाजा खुला हुआ था।

अजय ने बाहर से ही पत्नी को आवाज लगाई कोई जवाब नहीं मिलने पर फोन किया, तब बताया कि कालोनी में टहलने निकली है। इसके बाद वह घर अंदर गया तो देखा कि आलमारी खुली हुई थी व लाकर टूटा हुआ था। आलमारी में रखे सामान बिखरे हुए थे। आलमारी के लाकर में रखे नकदी रकम तीन लाख 35 हजार रुपये और सोने की अंगूठी, सोने का झुमका, सोने की बाली, चांदी का बर्तन, चांदी का सिक्का करीबन 10, 9000 रुपये कुल चार लाख 44 हजार रुपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; स्कूल मैदान में शराब पिलाकर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार,बिलासपुर की पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बिलासपुर जिले के चकरभाठा इलाके की रहने वाली एक महिला को कुछ युवकों…

    RAIN; उफनते नाले में बही कार, 3 की मौत, 4-5 लापता, वाहन में 11 लोग थे सवार , रेस्क्यू जारी

    राजगढ़, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जारी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच सारंगपुर ब्लॉक के पडाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवास…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र