CRIME; साहब, पुलिस कस्टडी में फेरे करा दो, मंडप से गिरफ्तार इल्लीगल गैंग के सरगना की दुल्हन पहुंची थाने, रोते हुए लगाई गुहार

भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक मार्मिक और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक दुल्हन रोते हुए पुलिस से शादी के लिए गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि उसके मंगेतर को दो घंटे के लिए रिहा कर दो जिससे उसकी शादी पूरी हो जाए। उसने कहा, उसके (मंगेतर) जुर्म की जानकारी उसे नहीं थी। 
पूरा मामला राजधानी के कोहेफिजा थाने का है।

हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा थाने में खड़ी होकर गैंगस्टर दूल्हा आकाश से मिलाने की गुहार लगाती रही। हालांकि, पुलिस ने दुल्हन की बात नहीं मानी। कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में सक्रिय इल्लीगल गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी की शादी सीमा नाम की युवती से बुधवार, 11 मार्च को दोपहर होने वाली थी। इसी दौरान पुलिस पहुंची और मंडप से उसे उठा लिया। पुलिस गैंगस्टर दूल्हे के साथ उसके साथियों को भी पकड़ ले गई थी। सभी हैनीट्रैप  गैंग से जुड़े आरोपी हैं। पुलिस ने आकाश को तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

शादी के लिए पुजारी को किया किडनैप

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मिलकर एक पुजारी को किडनैप कर लिया था। पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए मिलने पर ही छोड़ा था। बाकी 7 लाख रुपए 5 किस्तों में देने की बात तय की थी। पुलिस ने अब तक आकाश और उसके पांच साथियों राजमजी ठाकुर, नीरज खानगे, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक मीणा और अमित ओसवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक और फोन भी जब्त करना है, इसलिए तीन दिन की रिमांड ली है। गैंगस्टर आकाश ने पुलिस को बताया कि शादी के लिए पैसों की जरूरत थी। वसूली गई रकम का कुछ हिस्सा हल्दी वाले दिन खर्च कर दिया है। साथ ही आकाश उपाध्याय ने पुजारी को किडनैप कर वसूली का आइडिया दिया था। पुजारी पुलिस तक न पहुंचे, इसके लिए उसे रेप केस में फंसाने और एक लड़की को पुजारी तक पहुंचाने की पूरी प्लानिंग आकाश उपाध्याय ने की थी। पुजारी को बंधक बनाकर तौफीक उर्फ शूटर के ईदगाह हिल्स फ्लैट में रखा था।

गिरोह के सदस्य पुजारी का दोस्त

डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि 26 वर्षीय पुजारी संजीव नगर में रहता है। उसकी दोस्ती आकाश भूरा गिरोह के सदस्य आकाश उपाध्याय से थी। आकाश ने 10 मार्च 2026 को पुजारी को जैन नगर स्थित अपने कमरे पर बुलाया और कहा कि एक परिचित युवती को लालघाटी से पिक कर यहां तक ले आओ। वह उसके बताए अनुसार युवती को कमरे पर आया था।

पुजारी को फ्लैट में बंधक बनाकर पीटा

डीसीपी ने पुजारी के हवाले से बताया कि आरोपियों ने पुजारी को पीटते हुए कहा कि बचना है तो 8 लाख रुपए दो। इसके बाद आरोपी जबरन उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। फिर तौफीक के फ्लैट में पुजारी को बंधक बनाकर पीटा गया। आरोपियों ने पुजारी के भाई से 50 हजार रुपए ऑनलाइन वसूले और बाकी साढ़े सात लाख रुपए पांच किस्तों में देने के लिए कहा था।बात नहीं मानने पर लड़की से रेप केस दर्ज कराने की धमकी दी थी। 50 हजार रुपए वसूलने के बाद आरोपियों ने फरियादी को छोड़ दिया। इसके बाद 11 मार्च को पीड़ित थाने पहुंचा और FIR दर्ज करा दी।

बीजेपी युवा मोर्चा नेता की हत्या का आरोपी है आकाश

भोपाल में बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह की हत्या 18 मार्च 2024 को हुई थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी था। इसी मामले में करीब 18 महीने जेल में रहने के बाद चार महीने पहले आकाश जमानत पर छूटा था। सुरेंद्र का मर्डर भोपाल सेंट्रल जेल के मुख्य गेट के पास किया गया था। सुरेंद्र अपने एक साथी को पैरोल खत्म होने के बाद जेल छोड़कर लौट रहा था, तभी आकाश के इल्लीगल गैंग के गुर्गों ने उस पर हमला कर हत्या कर दी थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

    *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* नारायणपुर, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस…

    SUICIDE; सूदखोरी के दो आरोपी हिरासत में, आर्थिक तंगी ने ले ली परिवार के 5 लोगों की जान, सूदखोरों के आतंक के साए में था परिवार

    रायपुर, राजधानी रायपुर के टिकरापारा में पांच लोगों की सामूहिक खुदकुशी और हत्याकांड मामले में अब पुलिस की तफ्तीश सूदखोरों के आतंक की तरफ मुड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक,…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’