CRIME; 2 करोड़ के गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने नशा के सौदागरों को एक हजार किलो से अधिक गंजे के साथ पकड़ा है. जब्त गंजे की कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली. जिसके बाद एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन में ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने नशा के सौदागरों को टाटा 1109 गाड़ी से ओडिशा से यूपी के आगरा में सप्लाई करते हुए 1050 किलो गांजा के साथ धर दबोचा है. जब्त किए गांजे की कीमत 2 करोड़ आंकी जा रहा है.

नशे और नशेड़ियों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने निजात अभियान शुरू किया है. इसके तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने बीते 10 दिनों में नारकोटिक्स एक्ट के 18 प्रकरणों में 26 आरोपी गिरफ्तार किया है. इनमें 10 नशे की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर हैं. इन आरोपियों से एमडीएमए ड्रग्स, अफीम, नशीली सिरप और टेबलेट, गांजा और अवैध शराब जब्त किया है.

इस दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर रायपुर में नशे की सामग्री सप्लाई करने वाले 10 अंतर्राज्यीय तस्करों को विभिन्न प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया है. ये सभी आरोपी ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से नशे की सामग्री रायपुर में सप्लाई करते थे. इनके कब्जे से लगभग 79 किलो 136 ग्राम गांजा, 4.31 ग्राम एम.डी.एम.ए.ड्रग्स, 21 ग्राम अफीम और 600 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त किया गया. सभी आरोपियों के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में कार्रवाई की गई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; जंगल में दफन हुई युवा बाघ की दहाड़, डिप्टी रेंजर निकला शिकारी गिरोह का हिस्सा…

    जगदलपुर ,बस्तर के इंद्रावती और बीजापुर के जंगलों से जो कहानी सामने आई है. वह सिर्फ शिकार नहीं, बल्कि वन विभाग की कार्यप्रणाली की नाकामी का नमूना है. यहां बाघ…

    ACCIDENT; ट्रैक्टर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, 15 बच्चों समेत शिक्षिका और प्रिंसिपल घायल

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां स्कूल वैन के पलटने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 15 बच्चे घायल…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां