CRIME; छात्रावास में 3 छात्राएं गर्भवती मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग को पहले से थी जानकारी

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार तीनों छात्राओं का गर्भ करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। इनमें से दो छात्राएं नाबालिग हैं। मामला सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है और छात्रावास की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती छात्राओं के लिए प्रेग्नेंसी कार्ड भी बनाए गए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि स्वास्थ्य विभाग को छात्राओं की स्थिति की जानकारी थी और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। हालांकि यह जानकारी छात्रावास प्रबंधन तक किस स्तर पर पहुंची, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

अधीक्षिका बोलीं- हमें नहीं थी जानकारी…

मामला सामने आने के बाद छात्रावास की अधीक्षिका ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। अधीक्षिका के इस बयान के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर छात्रावास में रह रही छात्राओं की इतनी बड़ी स्थिति की जानकारी प्रबंधन को कैसे नहीं हुई।

बहरहाल घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी प्रशासन और प्रबंधन की होती है। ऐसे में इस तरह की घटना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करती है।

जांच की मांग तेज

मामले के सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि छात्राएं किन परिस्थितियों में गर्भवती हुईं और इसमें कौन लोग जिम्मेदार हैं। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; दुर्ग रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार की गुंडई, भाजपा नेता के साथ मारपीट,कार में बैठी बच्ची घायल

    दुर्ग, रेलवे स्टेशन दुर्ग की पार्किंग में शनिवार को एक भाजपा नेता के साथ मारपीट के साथ गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब भाजपा नेता…

    SC; अस्पताल भी ‘धंधा’ है? 48 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था, अब ‘पोस्टमॉर्टम’ करने सीजेआई संग बैठेंगे 8 जज

    नई दिल्ली, भारतीय न्यायपालिका के गलियारों में एक ऐसी कानूनी जंग छिड़ने वाली है जिसकी गूंज देश की हर फैक्टरी, अस्पताल और सरकारी दफ्तर तक सुनाई देगी. भारत के मुख्य न्यायाधीश…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां