SUSPEND;सुबह की प्रार्थना के बाद ‘गुरुजी’ के नहीं छुए पैर, महिला टीचर ने 31 छात्र-छात्राओं को बांस के डंडे से पीटा, 1 लड़की बेहोश

बारीपदा, ओडिशा के मयूरभंज  जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला टीचर ने छात्रों के साथ तालिबानी व्यवहार किया है। इसके बाद ओडिशा शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को शारीरिक दंड देने का दोषी पाए जाने पर एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। यह घटना गुरुवार को बैसिंगा पुलिस थाने की सीमा के तहत खंडादेउला सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई।

शिक्षिका ने छात्रों को क्यों पीटा?

अधिकारियों ने दावा किया कि सहायक शिक्षिका सुकांति कर ने सुबह की प्रार्थना के बाद उनका पैर ना छूने पर कक्षा छह, सात और आठ के 31 छात्र-छात्राओं को बांस के डंडे से कथित तौर पर पीटा। अधिकारियों के अनुसार, विद्यार्थी आमतौर पर प्रार्थना के तुरंत बाद शिक्षकों के पैर छूकर उनका सम्मान करते हैं, लेकिन गुरुवार को सुकांति कर वहां प्रार्थना सत्र समाप्त होने के बाद पहुंचीं। ऐसे में विद्यार्थियों ने उनका पैर नहीं छुआ।

पिटाई से लड़के का हाथ फ्रैक्टर, लड़की बेहोश

इससे नाराज होकर उन्होंने कथित तौर पर विद्यार्थियों की पिटाई कर दी। इससे कई विद्यार्थियों के हाथों और पीठ पर चोट के निशान पड़ गए। स्कूल प्रबंधन समिति ने जांच के बाद बताया कि एक लड़के के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक लड़की बेहोश हो गयी और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना के बाद प्रधानाध्यापक पूर्णचंद्र ओझा, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बिप्लब कर, संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक देबाशीष साहू और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मामले की जांच की और शिक्षक को दोषी पाया।

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत