ACTION;नदारद प्राचार्य को नोटिस,दो लिपिकों पर गिरेगी गाज

*संचालक ने भिलाई आईटीआई का किया औचक निरीक्षण

रायपुर, संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ऋतुराज रघुवंशी ने आज प्रातः 9:30 बजे भिलाई स्थित आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था  का औचक निरीक्षण किया। संस्थान के प्राचार्य, टी.के. सातपुते, निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे। इसके अतिरिक्त, संस्थान के अन्य कर्मचारियों सुश्री दुर्गा साहू (सहायक वर्ग-3) और विवेक राठौर (सहायक ग्रेड-3) के भी उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई। उनके नाम के समक्ष अवकाश प्रविष्टि या अन्य किसी प्रकार की सूचना भी उपलब्ध नहीं थी।

संचालक रघुवंशी ने कर्तव्य के प्रति घोर उपेक्षा और अनुशासनहीनता के कारण प्राचार्य टी.के. सातपुते को कारण बताओ सूचना जारी की गई है। उनसे तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान संचालक श्री रघुवंशी ने संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति और संस्थान के समुचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के घोर नक्सल क्षेत्र जगरगुंडा इलाके में तैनात सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट रॉकी कसाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संघ लोक…

    SUSPEND; हिंदू देवी–देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला प्राचार्य निलंबित,बोनस अंक का लालच देकर छात्रों से कराई स्कूल की रंगाई–पुताई 

    बिलासापुर, जांजगीर चांपा जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को दस नंबर बोनस अंक देने का लालच देकर स्कूल में रंगाई– पुताई करवाने वाले और हिंदू देवी– देवताओं के खिलाफ…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां