PROTEST;नौकरी से निकाले गए बीएडधारी सहायक शिक्षकों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

रायपुर, नौकरी से निकाले गए बीएडधारी सहायक शिक्षकों ने आज अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. सभी पुरुष शिक्षकों ने अपने आधे वस्त्र उतारकर अपनी पीड़ा और आक्रोश व्यक्त किया. यह कदम सरकार तक अपनी बात पहुंचाने और सेवा सुरक्षा एवं समायोजन की मांग को बल देने के लिए उठाया गया.

पुरुष शिक्षकों ने आत्मसम्मान को दांव पर लगाकर अपनी आवाज बुलंद की. कल आदिवासी महिला शिक्षिकाओं सहित 3000 से अधिक शिक्षकों ने नेशनल हाईवे पर दंडवत प्रणाम करते हुए सरकार से न्याय की गुहार लगाई थी. प्रदर्शनकारियों ने कहा, यह आंदोलन न केवल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, बल्कि राष्ट्रीय मीडिया का भी ध्यान आकर्षित कर चुका है.

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा “क्या राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का ऐसा अपमान उचित है? क्या सरकार हमारी वर्षों की सेवाओं और बलिदानों का सम्मान करेगी?” बीएडधारियों को शिक्षक बनने का अवसर देने के बाद उनकी सेवाओं को भी सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है. सरकार त्वरित निर्णय लेकर हमारी सेवाओं को सुरक्षित करे और समायोजन की स्पष्ट नीति बनाई जाए.

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बीएडधारी सहायक शिक्षकों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी एवं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन छत्तीसगढ़ के युवा सड़कों पर दंडवत होकर सरकार से निवेदन के लिए अनुनय यात्रा निकाली, लेकिन यह संवेदनहीन सरकार करोड़ों खर्च कर “युवा महोत्सव” मनाने का ढोंग कर रही है. इन युवाओं को भाजपा सरकार ने नए साल में शिक्षक की नौकरी से निकालकर बेरोजगार कर दिया है. यदि सरकार चाहे तो इन्हें दूसरे पदों पर समायोजित किया जा सकता है. हम सब छत्तीसगढ़वासी अपने युवाओं के साथ हैं.

  • Related Posts

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’