कानून व्यवस्था

DISASTER;बिजली गिरने से खेत में रोपाई कर रही 3 महिलाओं की मौत,6 आहत

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से आहत हो गए।

पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि, यह घटना जशपुर जिले के भैंसामुड़ा गांव की हैं। बताया गया कि, शुक्रवार की दोपहर कुछ महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कुल 9 महिलाएं आहत हुई थी, जिसमें 3 की मौत हो गई। बाकी 6 महिलाएं गंभीर रूप सेआहत हो गई। जिसके बाद सभी आहतों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ उनका इलाज जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button