ELECTION; मतदान के लिए तैयारियों का जायजा लिया तीनों विशेष प्रेक्षकों एवं सीईओ ने, शराब पर सख्ती की हिदायत

*भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियों की समीक्षा*

रायपुर , भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त विशेष सामान्य प्रेक्षक श्री धर्मेन्द्र गंगवार, विशेष व्यय प्रेक्षक श्री राजेश टुटेजा एवं विशेष पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार शर्मा तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज कोरबा और बिलासपुर का दौरा कर निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दोनों जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। तीनों प्रेक्षकों और सीईओ ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को भी परखा। राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए 17 नवम्बर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए जोरों से तैयारियां चल रही हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के तीनों विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दोनों जिलों के अधिकारियों और आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की बैठक लेकर सुगम मतदान के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होने मल्टीबूथ लोकेशन्स में भी सुगम मतदान के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था, वोटिंग दिवस पर मतदाताओं के पोलिंग बूथ पर प्रवेश के साथ ही बाहर निकलने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वेब कास्टिंग, पेयजल व्यवस्था सहित निर्वाचन संबंधी अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने पिछले निर्वाचनों में सबसे कम मतदान वाले मतदान केंद्रों को चिन्हांकित कर वहां मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन के कार्यों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने निर्देशित किया। 

भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों ने दोनों जिलों के अधिकारियों और प्रेक्षकों को पुलिस एवं आबकारी विभाग के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड, स्थैतिक निगरानी दल के माध्यम से जांच अभियान तेज करते हुए अवैध रूप से सामग्री परिवहन, शराब परिवहन आदि पर जब्ती की कार्यवाही के निर्देश दिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?