ELECTION; एग्जिट पोल में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को बढ़त, दोनों पार्टियों ने किया सरकार बनाने का दावा

रायपुर, छत्‍तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, मिजोरम समेत पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। नतीजों से पहले आज छत्‍तीसगढ़ समेत पांच राज्‍यों के एग्जिट पोल जारी हो गए। बतादें कि छत्‍तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। 7 नवंबर को पहले चरण में नक्‍सल प्रभावित 20 सीटों के लिए मतदान हुआ, जबकि 17 नवंबर को दूसरे चरण में 70 सीटों के लिए वोटिंग हुई। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा की कुल 90 सीटों पर बहुमत के लिए 46 सीटें जीतनी होंगी। मतदाताओं के रुझान के आधार पर कड़े मुकाबले की चर्चा हो रही है।

सीएम बघेल बोले- भारी बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार

Chhattisgarh Live blog exit poll: एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, एग्जिट पोल के आंकड़ों में समानता नहीं है लेकिन 2 दिन बाद तो सभी आंकड़े एक समान होंगे, एग्जिट पोल चलने दीजिए, सरकार हमारी बनेगी, भारी बहुमत से बनेगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, अभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है। हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे।

डिप्‍टी सीएम सिंहदेव बोले- कांग्रेस को मिलेगी 60 सीटों के आसपास

Chhattisgarh Live blog exit poll: छत्‍तीसगढ़ में एग्जिट पोल पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, यह संतोष का विषय है कि जो प्रोजेक्शन है उसमें कांग्रेस आगे है, मेरा मानना है कि 60 सीटों के आसपास कांग्रेस जाएगी। जब आप सरकार में रहते हैं तो कई बार ऐसा होता है आप उम्मीदों पर पूरा खरे नहीं उतर पाते हैं, जो काम आप करते हैं उसके अलावा अगर आप जो काम आप नहीं करते हैं वह ज़्यादा दिखता है।

अरुण साव का दावा- छत्तीसगढ़ में बनेगी बीजेपी की सरकार

Chhattisgarh Live Blog Exit Poll: एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, एग्जिट पोल का आकार सीमित होता है। भाजपा का सैंपल साइज बहुत बड़ा है। मैं पिछले डेढ़ साल से छत्तीसगढ़ में घूम रहा हूं। मैं हर विधानसभा में गया हूं और लोगों से बातचीत की है उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी।

 रमन सिंह बोले- नतीजों में 40 से भी नीचे जाने वाली है कांग्रेस

Chhattisgarh Live Blog Exit Poll: एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा, भाजपा 52-55 सीटों पर भाजपा बढ़त लेकर सरकार बनाएगी। 75 पार वाले 40 तक पहुंच गए हैं, 2-3 सर्वे में उन्हें 40 तक दिखाया जा रहा है, लेकिन वे 75 पार कह रहे थे अब 40 पर आकर रुक गए हैं। 3 तारीख को जो नतीजे आएंगे उसमें 40 से भी नीचे जाने वाली है कांग्रेस।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    ASSEMBLY; भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन

    0 अब नियमित और सुव्यवस्थित होगी भर्ती प्रक्रिया – मुख्यमंत्री रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 को पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….