ELECTION; महिलाओं की कम वोटिंग ने समीकरण उलझाया,राजनांदगांव में 1.38 प्रतिशत अधिक पड़े वोट

राजनांदगांव, संसदीय चुनाव में मतदान के अंतिम आंकड़े आ गए हैं। आठ विधानसभा क्षेत्रों वाली इस सीट पर 77.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह वर्ष 2019 की तुलना में 1.38 प्रतिशत अधिक है। कुल 18 लाख 68 हजार 21 में से 14 लाख 46 हजार 247 ने वोट डाले। आधी आबादी पर अधिक फोकस वाले इस चुनाव में महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करने में इस बार पीछे रह गईं। पुरुष मतदाताओं की तुलना में 2.03 प्रतिशत कम महिलाओं ने वोट डाले। इस कारण भाजपा और कांग्रेस ही नहीं बल्कि राजनीति के जानकारों का भी समीकरण उलझ गया है। हालांकि दोनों दल इसे लेकर अपने-अपने पक्ष में दावे भी कर रहे हैं।

एक दिन पहले हुए मतदान में कुल 77.42 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 78.44 प्रतिशत पुरुष 76.41 प्रतिशत महिला व 62.50 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने वोट डाला। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सात लाख 29 हजार 271 पुरुुष व सात लाख 16 हजार 971 महिलाओं के अलावा पांच अन्य मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं को निर्णायक माना जा रहा था। मतदान के बाद अब जीत-हार के आंकलन का आधार भी बदलता दिख रहा है।

विधानसभा क्षेत्र पंडरिया में 71.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें 74.38 प्रतिशत पुरुष व 69.57 प्रतिशत महिला मतदाता ने मतदान किया। वहां कुल दो लाख 29 हजार 397 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें एक लाख 18 हजार 348 पुरुष व एक लाख 10 हजार 959 महिला मतदाता शामिल है। कवर्धा में 75.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें 77.42 प्रतिशत पुरुष व 74.26 प्रतिशत महिलाओं के साथ सभी अन्य मतदाता ने मतदान किया।

कुल दो लाख 53 हजार 807 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें एक लाख 28 हजार 610 पुरूष व एक लाख 25 हजार 195 महिला और दो अन्य मतदाता शामिल है। खैरागढ़ में 78.04 प्रतिशत वोट पड़े। इसमें 78.95 प्रतिशत पुरुष व 77.12 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। कुल एक लाख 73 हजार 520 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 87 हजार 872 पुरुष व 85 हजार 648 महिला मतदाता शामिल है।

विधानसभा क्षेत्र डोंगरगढ़ में 79.41 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 80.12 प्रतिशत पुरूष मतदाता, 78.68 प्रतिशत महिला व 33.33 प्रतिशत अन्य मतदाता ने मतदान किया। कुल एक लाख 67 हजार 696 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 85 हजार 140 पुरूष, 82 हजार 555 महिला व एक अन्य मतदाता शामिल है। राजनांदगांव में 77.20 प्रतिशत मतदान हुआ गै जिसमें 78.68 प्रतिशत पुरूष, 75.78 प्रतिशत महिला व 100 प्रतिशत अन्य मतदाता ने मतदान किया। कुल एक लाख 65 हजार 87 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 82 हजार 460 पुरूष, 82 हजार 625 महिला व दो अन्य मतदाता शामिल है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

    0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने…

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां