राजनीति

ELECTION;लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायकों पर भाजपा का दांव, रायपुर में संदीप तो महासमुंद में मोतीलाल संभालेंगे मोर्चा

रायपुर, लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने नेताओं के बीच जिम्मेदारियां बांटी है। विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह समेत कई पुराने नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा वार प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने आदेश जारी किया है। रायपुर में संदीप शर्मा, बिलासपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, कांकेर में अभिषेक सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

लोकसभा क्षेत्र रायपुर में भाजपा नेता संदीप शर्मा को प्रभारी, अशोक बजाज को संयोजक, विधायक पुरंदर मिश्रा और गुरु खुशवंत सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं लोकसभा क्षेत्र कोरबा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को प्रभारी, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े को संयोजक और मनोज शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा लोकसभा क्षेत्र सरगुजा में भाजपा नेता लखनलाल साहू को प्रभारी, चम्पादेवी पावले को उप प्रभारी, कमलभान सिंह मरावी को संयोजक और अखिलेश सोनी को सह संयोजक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button