OPEN SCHOOL; हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 5066 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, परीक्षाफल 43.44 प्रतिशत

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा, नवम्बर 2025 का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। कुल 5 हजार 66 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इस प्रकार हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा नवम्बर 2025 का कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का 43.44 प्रतिशत रहा।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि इस परीक्षा के अंतर्गत कुल 12 हजार 694 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 11 हजार 665 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। विभिन्न कारणों से 03 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल रोका गया है, जबकि शेष 11 हजार 662 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।

*परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर*

  परीक्षा में सम्मिलित बालक एवं बालिकाओं का पृथक-पृथक परीक्षाफल विवरण नियमानुसार तैयार किया गया है, जिसे संबंधित अभिलेखों में देखा जा सकता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in एवं http://www.result.cg.nic.in
पर ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

*अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को  मार्च–अप्रैल 2026 में आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर*

अधिकारियों ने बताया कि जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें आगामी मार्च–अप्रैल 2026 में आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे परीक्षार्थी अपने अध्ययन केन्द्र में सामान्य शुल्क के साथ दिनांक 15 जनवरी 2026 तक आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ आवेदन दिनांक 18 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

  • Related Posts

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    EXAM; सर, फेल हो गई तो शादी नहीं होगी…. छात्र-छात्राओं ने उत्तरपुस्तिका में पास करने लगाई मार्मिक गुहार

    रायपुर, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांच रहे शिक्षकों को इस बार छात्रों की ओर से लिखी गई अजीबोगरीब गुहार, प्रार्थनाएं और प्रस्ताव पढ़ने को मिले हैं।…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……