FAITH;महादेव घाट में सीएम बघेल ने लगाई आस्था की डुबकी, बोले- राम मंदिर पर बीजेपी कर रही राजनीति…

रायपुर,  कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के महादेव घाट में आस्था की डुबकी लगाई. इसके साथ ही महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती भी की. जिसके बाद कई कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलाव में आग सकते नजर आए.

महादेव घाट तट पर नहाने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के परंपरा में रही है खासकर जो बच्चे हैं. वह जरूर कार्तिक मास में गांव में जाते हैं और इस परंपरा के अनुसार आज नहाते हैं. मेरे साथ महंत रामसुंदर दास जी, प्रदीप शर्मा, एजाज ढेबर और कई साथी आए हैं. खारुन तट में हमने हटकेश्वर महादेव के दर्शन भी किए हैं. लगातार हम लोग इसका लगातार पालन कर रहे हैं. एक अच्छी परंपरा है. सूर्यदेव के पहले स्नान करना यह लाभदायक भी है.

राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया में एक्टिविटी को लेकर सीएम बघेल ने कहा, राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बना है.
भारतीय जनता पार्टी उसमें राजनीति कर रही है. पूरे देश में जानते हैं, छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर भगवान राम के मूर्ति की स्थापना की गई है. हम उसके नाम पर वोट नहीं मांगते हैं. वह हमारी आस्था का विषय है.

भाजपा के द्वारा निर्वाचन में शिकायत मामले पर सीएम ने कहा, जिस दिन नोटिस आएगा, उसका जवाब दिया जाएगा. सोशल मीडिया में राहुल गांधी के पोस्ट को डिलीट करवाने को लेकर सीएम बघेल ने कहा, यह तो निष्पक्ष होना चाहिए. निर्वाचन आयोग को हम लोग भी शिकायत किया था, जब फॉर्म भरा रहे थे औऱ विज्ञापन दे रहे थे. तब भी हम लोगों ने शिकायत किया
निर्वाचन आयोग ने तब कोई कार्रवाई नहीं की.

वहीं ट्रेन रद्द होने को लेकर भी भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, यह तो होगी ही. बुलेट ट्रेन तो आई नहीं. वंदे भारत छोटी हो गई है. अब ट्रेन लगातार कई महीनों से रद्द हो रही है. कोरोना आया था, तब से रद्द हैं. इस मामले में रमन सिंह जी चिट्ठी नहीं लिखेंगे, भारत सरकार को.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

    रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। बता दें कि शांति वोरा 91…

    ASSEMBLY;मानसून सत्र में सरकार को घेरने को लेकर बनी रणनीति, नकटी गांव मामले में कांग्रेस लाएगी स्थगन प्रस्ताव

     रायपुर, सोमवार 13 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’