FARMING; बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला, पर खेतों को पानी की जरुरत नहीं

रायपुर , बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खोल दिया गया है । इसे ले किसानों में मिश्रित प्रतिक्रिया है । जानकारी के अनुसार लगभग 25 सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है ।
    ज्ञातव्य हो कि अल-नीनो के प्रभाव से देश में सूखे की भविष्यवाणी के चलते चिंतित प्रदेश के किसानों पर इंद्र देव की कृपा से हो रहे व्यापक बरसात ने अभी तक किसानों को कम से कम बांधों से सिंचाई पानी की जरूरत महसूस नहीं होने दी है बल्कि वे मौसम न खुलने व लगातार बदली की वजह से कीट प्रकोप की आंशका से आशंकित हैं और कहीं – कहीं छिटपुट कीट प्रकोप शुरू होने की भी समाचार मिलना शुरू हो चला है । इधर गंगरेल से पानी छोड़े जाने के समाचार मिलने पर किसानों में व्यापक मिश्रित प्रतिक्रिया हो रही है ।

अधिकतर किसानों का कहना है कि फिलहाल छोड़े गये पानी का अधिकांश ‌हिस्सा व्यर्थ नदी – नालों में जावेगा और वे ही किसान फिलहाल पानी की मांग कर रहे हैं जो अपनी लापरवाही की वजह से बरसाती पानी को अपने खेतों में सहेज रखने में कोताही बरते हैं । इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पलारी क्षेत्र की मांग पर गंगरेल से यह पानी छोड़ा गया है । इस संबंध में रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा ने कहा है कि इस साल धान बुवाई काफी आगे पीछे हुआ है और इस वजह से भविष्य में बरसात न होने की स्थिति में काफी लंबे समय तक बांध से सिंचाई पानी की जरूरत पड़ेगी ।

किसानों से चर्चा पश्चात् उन्होंने बताया है कि फिलहाल जिले के अपवादस्वरूप किसानों को छोड़ अधिकांश किसान  सिंचाई पानी की सामयिक आवश्यकता महसूस नहीं कर रहे और बांध से छोड़े जा रहे पानी का अधिकतम हिस्सा नदी – नालों में व्यर्थ जावेगा क्योंकि सिंचाई विभाग के पास इसे रोकने मैदानी अमलों की नितांत कमी के  साथ – साथ अनेकों वितरक शाखाओं , माइनरों व आउटलेटों में देखरेख व सामयिक मरम्मत के अभाव में पानी रोकने की पुख्ता व्यवस्था नहीं है । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY;  किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र

    रायपुर,  किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के उपार्जन केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और आगामी खरीफ…

    IGKV; स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग प्रारंभ, 2 सितंबर तक स्पॉट काउंसलिंग होगा

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती