MURDER; हाथ-पैर बंधा मिला पति का शव, करंट देकर हत्या की आशंका, पहली पत्नी पर शक

अंबिकापुर, सरगुजा के बलरामपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम अधौरा में मंगलवार देर रात मनोज गुप्ता (50 वर्ष) का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न हालत में मिला। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और प्रथम दृष्टया करंट लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहली पत्नी पार्वती गुप्ता पर उसके रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या करने का संदेह जताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मनोज गुप्ता मंगलवार की रात अपनी दूसरी पत्नी के साथ बलरामपुर में स्थित किराए के मकान में रह रहा था। रात में उसे पहली पत्नी पार्वती गुप्ता द्वारा बुलाया गया, जो अधौरा गांव में रहती है। वहां पहले से उसकी बेटी और दामाद भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि घर पहुंचने पर मनोज गुप्ता के हाथ-पैर बांध दिए गए। कुछ देर बाद बेटी और दामाद वहां से चले गए। आरोप है कि पार्वती गुप्ता ने देर रात मनोज गुप्ता को बिजली का करंट देकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहली पत्नी ने खुद को बताया बीमार

जानकारी के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। घर में मौजूद पहली पत्नी पार्वती गुप्ता ने खुद को बीमार बताया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने स्वजन और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

    भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी…

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती