FLIGHT; बाल-बाल बचे 141 यात्री, हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट का नोज टूटा, रनवे बंद

नईदिल्ली, हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लैंडिंग के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी सामने आ गई. जैसे ही विमान फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा, उसका नोज व्हील यानी आगे का लैंडिंग गियर टूट गया. अचानक हुई इस घटना से यात्रियों की सांसें थम गईं. कुछ देर के लिए विमान रनवे पर ही फंस गया. हालांकि पायलट और क्रू की सावधानी ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया. यात्रियों को सावधानीपूर्वक विमान से बाहर निकाला गया और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

यह घटना 11 मार्च को एयरा इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX938 के साथ हुई, जो हैदराबाद से फुकेट के लिए रवाना हुई थी. विमान में करीब 135 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे. लैंडिंग के दौरान सामने आया यह तकनीकी संकट कुछ समय के लिए एयरपोर्ट प्रशासन और यात्रियों के लिए चिंता का कारण बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं.

घटना के तुरंत बाद यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट के तकनीकी कर्मचारियों ने विमान को टो करके हैंगर तक पहुंचाया. इसके साथ ही एयरलाइन ने घटना की जानकारी भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

लैंडिंग के दौरान टूटा विमान का नोज व्हील

  • जानकारी के मुताबिक फ्लाइट IX938 सुबह करीब 6:10 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी और लगभग 11:24 बजे फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची. लेकिन जैसे ही विमान ने रनवे पर लैंड किया, उसका नोज व्हील टूट गया. इस वजह से विमान रनवे पर ही फंस गया और उसे तुरंत आगे नहीं बढ़ाया जा सका.
  • घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और तकनीकी टीम ने तुरंत कार्रवाई की. यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतारा गया. इसके बाद विमान को टो करके हैंगर तक ले जाया गया, जहां उसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है. फिलहाल विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और जांच पूरी होने तक उसे उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • इस घटना के कारण फुकेट एयरपोर्ट के संचालन पर भी असर पड़ा. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार के मुताबिक एयरपोर्ट का एकमात्र रनवे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में विमान को रनवे पर खड़ा देखा गया, जहां उसका फ्रंट लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त नजर आया.

एयरलाइन ने क्या कहा

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी कर बताया कि 11 मार्च को हैदराबाद से फुकेट जा रही उनकी फ्लाइट में लैंडिंग के समय नोज व्हील से जुड़ी तकनीकी समस्या सामने आई थी. उन्होंने कहा कि क्रू ने सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एयरलाइन ने यात्रियों, फुकेट एयरपोर्ट प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों का सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; रेत उत्खनन विवाद में फायरिंग,कुर्की के डर से फरार आरोपी अभाविप नेता ने किया सरेंडर,9 आरोपी पकडे जा चुके

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहड़ में अवैध रेत उत्खनन को लेकर फायरिंग और मारपीट के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल…

    CRIME; भिलाई में पॉश कॉलोनी से सेक्स रैकेट का खुलासा,पुलिस की रेड में 8 बालाएं मिलीं,बंगाल से बुलाई गईं युवतियां

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में एक पॉश कॉलोनी में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?