FRAUD; डिप्टी डायरेक्टर ‘तिवारी मैडम’ हुई 90 लाख रु. की ठगी का शिकार,तीन माह तक पैसा दुगुना करने का झांसा देते रहे

रायपुर, नया रायपुर के सेक्टर 27, ब्लॉक की निवासी माया तिवारी (61 वर्ष) ने थाना राखी में 90 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. उनकी शिकायत के आधार पर राखी पुलिस ने भा.न्या.सं. की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है.

आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर माया तिवारी ने आरोप लगाया कि फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी BullMarkets और easinegyan.pro के जरिए उनसे 89,67,855.72 रुपये की ठगी की गई. माया तिवारी ने बताया कि 3 मार्च 2025 को उनके फेसबुक पर easinegyan.pro का एक विज्ञापन दिखा, जिसमें “The Times of India” के नाम से शासन के समर्थन से भारी मुनाफे का दावा किया गया था. विज्ञापन में लिखा था, “Thrive Even in a Crisis! How Revolutionary Technology will Allow You to Earn Over Rs. 1,95,000 a Month with Government Support.” लिंक क्लिक करने पर एक वीडियो दिखा, जिसमें अधिक रिटर्न का लालच दिया गया. इसके बाद उन्होंने फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज किया. रजिस्ट्रेशन के बाद, जारा अली खान नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क कर BullMarkets कंपनी में निवेश का लालच दिया. इसके बाद कई खाता प्रबंधकों, जिनमें अनिता शर्मा, सुनीता शर्मा, विग्नेश कुमार (कोच्ची), संजीव कपूर, और दक्ष अग्रवाल शामिल हैं, ने उनसे संपर्क कर विभिन्न खातों में निवेश करवाया. 3 मार्च से 23 मई 2025 तक माया तिवारी से यूपीआई, आरटीजीएस, और आईएमपीएस के जरिए कुल 73,40,628 रुपये (आरटीजीएस) और 16,27,227.72 रुपये (यूपीआई) का निवेश करवाया गया.

तिथिवार जमा कराई गई राशि

  • 19 मार्च 2025 तक यूपीआई के जरिए 2,36,023 रुपये 
  • 20 मार्च 2025: आरटीजीएस से 3,00,000 रुपये 
  • 25 मार्च 2025: 4,00,000 रुपये 
  • 27 मार्च 2025: आईएमपीएस से 50,000 रुपये 
  • 2 अप्रैल 2025: 4,52,000 रुपये 
  • 9 अप्रैल 2025: 11,30,000 रुपये 
  • 19 अप्रैल 2025: 14,17,428 रुपये 
  • 21 अप्रैल 2025: 4,81,200 रुपये 
  • 28 अप्रैल 2025: 9,50,000 रुपये 
  • 29 अप्रैल 2025: 15,30,000 रुपये 
  • 23 मई 2025: 6,30,000 रुपये

आरोपियों ने दावा किया कि जुलाई 2025 के अंत तक निवेश की राशि दोगुनी हो जाएगी, लेकिन ऐसा कोई रिटर्न नहीं मिला. वर्तमान में भी विग्नेश कुमार (कोच्ची) द्वारा फोन और ईमेल के जरिए संपर्क किया जा रहा है. माया तिवारी ने सभी लेनदेन के दस्तावेज और आरोपियों के नाम, ईमेल, और मोबाइल नंबर (जैसे zara.ali.khan@team.bullmarkets.com,  vignesh.k@team.bullmarkets.com, आदि) पुलिस को सौंपे हैं.

 थाना राखी के प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला है, और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने संबंधित बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी एकत्र करने के लिए साइबर सेल की मदद ली है.

  • Related Posts

    SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

    दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया…

    CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…