Games

GAME;छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को फिर दिया जाएगा खेल अलंकरण, मंत्री टंकराम ने की घोषणा

रायपुर,  प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए चार साल का सूखा खत्म होगा। राज्य सरकार की ओर से जल्द ही खेल अलंकरण का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों को चार वर्ष बाद सम्मान मिलेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आने वाले समय में खेल में बहुत बदलाव होने के संकेत दिए है। उन्होंने जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी में खेल अलंकरण का आयोजन कराने की संभावना जताई है।

 खेली मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस खेल अलंकरण समारोह को रोककर रखा था, हमारा प्रयास है कि उसे जनवरी में ही कर लें। यदि किसी कारणवश नहीं हो पाता है तो फरवरी में निश्चित करेंगे। खेल अलंकरण समारोह के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अलंकरण पुरस्कार जरूर मिलेगा।

प्रदेश में चार वर्ष से अधिक समय से खेल अलंकरण नही हो पाया है। खेल अलंकरण नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह समारोह खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयोजित होता है। राज्य में खेल अलंकरण नहीं होने से खिलाड़ियों का मनोबल भी कम हो रहा है।

Related Articles

Back to top button