TRAFFIC;जीई रोड, एमजी रोड, मालवीय रोड और बलौदाबाजार रोड पर यातायात सुधारने दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत दी जाए

0 सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार के लिए प्रशासन-जनप्रतिनिधि मिलकर करें प्रयास- सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर, कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यातायात रायपुर शहर की प्रमुख समस्या है। इसे सुधारने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। गत वर्षाें में रायपुर शहर में वाहनों की संख्या और फ्लोटिंग पॉपुलेशन बढ़ने के कारण यातायात का दबाव बढ़ा है। इस ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए तकनीकी सुधार के साथ आमजनों को जागरूक करना होगा।

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मिलकर कार्ययोजना बनाएं। यातायात में सुधार के लिए राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी से सुझाव लेकर उसे लागू किया जाए। शहर में चौक-चौराहों पर लगाए जा रहे रोटेट्री में सुधार करते हुए उनकी ऊंचाई को कम किया जाएं। उन्होंने कहा कि सीट-बेल्ट और हेलमेट पहनने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जाएं।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शहर की चार प्रमुख सड़क- जीई रोड, एमजी रोड, मालवीय रोड और बलौदाबाजार रोड पर यातायात के सुधार के लिए प्रभावी रूप से काम किया जाएं। प्रमुख सड़कों के व्यापारियों के साथ बैठक करें और उन्हें दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत दी जाए। साथ ही व्यापारियों को प्रत्येक 10 दुकानों पर उनके द्वारा एक निजी गार्ड की तैनाती करने का सुझाव दिया गया, जो यातायात नियंत्रण में सहयोग करें। उसके बाद जिन दुकानों के बाहर सामान रखा पाया जाता है, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पार्किंग स्थल पर यदि किसी ने दुकान बनाई हो तो उसे कड़ी कार्रवाई करते हुए हटाया और पार्किंग के लिए उपयोग किया जाएं। प्रमुख सड़कों पर यातायात में बाधक बनने वाले होर्डिंग, लटकने वाले पोस्टरों को हटाया जाए। शहर में मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करते हुए वाहनों को रखना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या में नियंत्रण रखने के लिए उनका पंजीयन किया जाए और शुल्क लिया जाए। इसी तरह शहर के चारों ओर ट्रांसपोर्ट जोन और वेंडिंग जोन बनाने का सुझाव दिया गया।

 बैठक में विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत,, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू, विधायक अनुज शर्मा, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, रायपुर नगर निगर आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।  

  • Related Posts

    ELECTION; प्रबंधन समिति में सुषमा कुमार चेयरमैन, नितिन लॉरेंस उपाध्यक्ष, जयदीप रॉबिन्सन सचिव बने

    0 छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के निष्पक्ष चुनाव के बाद बनी नई प्रबंधन समिति, शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़’ मसीही समाज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया रायपुर, छत्तीसगढ़…

    TRAFFIC; दुर्ग-रायपुर खारुन नदी ब्रिज 1 महीने के लिए रहेगा बंद, डायवर्सन व्यवस्था लागू ,मरम्मत कार्य 1 अप्रैल से

    दुर्ग, राजधानी रायपुर को जोडने वाली कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम