GOVT;वरिष्ठ IAS अफसरों को बनाया 33 जिलों का प्रभारी सचिव,कमलप्रीत-महासमुंद,निहारिका रायपुर की प्रभारी 

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मानिटरिंग के लिए आइएएस अफसरों को प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक, विशेष सचिव को जिलों का प्रभार दिया गया है। सीएम के गृह जिले जशपुर का जिम्मा आइएएस अन्बलगन पी. को दिया गया है। उन्हें प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बिलासपुर की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा जिले का जिम्मा प्रसन्ना आर. को दिया गया है। रायपुर की जिम्मेदारी आइएएस निहारिका बारिक को दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी सचिव की सूची जारी की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार जिले का भ्रमण कर समीक्षा करेंगे तथा एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।

अफसरों को इन जिलों का बनाया गया प्रभारी सचिव

रेणु जी पिल्ले (अपर मुख्य सचिव)- धमतरी सुब्रत साहू (अपर मुख्य सचिव) – दुर्ग ऋचा शर्मा (अपर मुख्य सचिव) – बस्तर मनोज कुमार पिंगुआ (अपर मुख्य सचिव)- बिलासपुर निहारिका बारिक (प्रमुख सचिव)- रायपुर सोनमणि बोरा (प्रमुख सचिव) – जांजगीर चांपा शहला निगार (सचिव)- महासमुद डा. कमलप्रीत सिंह (सचिव) – रायगढ़ परदेशी सिद्धार्थ कोमल (सचिव)- बलौदाबाजार-भाटापारा अविनाश चंपावत (सचिव)- राजनांदगांव प्रसन्ना आर (सचिव)- कबीरधाम अन्बलगन पी. (सचिव)- जशपुर अलरमेलमंगई डी. (सचिव)- कोरबा राजेश सुकुमार टोप्पो (विशेष सचिव)- नारायणपुर एस. प्रकाश (सचिव)- कोरिया नीलम नामदेव एक्का (सचिव)- सारंगढ़-बिलाईगढ़

अंकित आनंद (सचिव)- बालोद डा. सीआर प्रसन्ना (सचिव)- बेमेतरा भुवनेश यादव (सचिव)- सूरजपुर एस. भारतीदासन (सचिव)- मुंगेली शम्मी आबिदी (सचिव)- कांकेर हिमशिखर गुप्ता (सचिव)- गरियाबंद मो. कैसर अब्दुलहक (सचिव)- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही यशवंत कुमार (सचिव)- बलरामपुर-रामानुजगंज भीम सिंह ( मुख्य कार्यपालन अधिकारी)- कोंडागांव महादेव कावरे (संचालक)- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नरेन्द्र कुमार दुग्गा (सचिव)- सुकमा किरण कौशल (विशेष सचिव)- दंतेवाड़ा सौरभ कुमार (संचालक)- सक्ती सुनील कुमार जैन (संचालक) – सरगुजा जयप्रकाश मौर्य (विशेष सचिव)- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी सारांश मित्तर (विशेष सचिव)- बीजापुर रमेश कुमार शर्मा (विशेष सचिव)- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPEB; व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री.बीएड (B.Ed-26) एवं बीएससी नर्सिंग (BSCN-26) परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026 (गुरूवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12ः15 बजे…

    CABINET; पावर कंपनी के IPO को मिली मंजूरी, कृषक उन्नति योजना नए स्वरूप में होगी लागू, 240 ई-बसों का रास्ता साफ

    0 साय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..